molest : शहर में शोहदों, बदमाशों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। वे सरेराह किशोरियों, महिलाओं से छेड़छाड़ कर रहे हैं। एक शोहदे ने तो शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में सरेराह किशोरी से छेड़छाड़ की।
molest : शहर में शोहदों, बदमाशों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। वे सरेराह किशोरियों, महिलाओं से छेड़छाड़ कर रहे हैं। एक शोहदे ने तो शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में सरेराह किशोरी से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर इस कदर डराया-धमकाया कि किशोरी को मामला दर्ज कराने में दो महीने लग गए। परिजन के समझाने के बाद शुक्रवार रात वह किसी तरह थाने गई और पुलिस ने एफआइआर दर्ज की।
वारदात के बाद से वह डरी-सहमी हालत में है। घर से निकलने में डरती है। उसकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय किशोरी 12वीं की छात्रा है। वह एक जिम जाती थी। 26 मई को जिम से लौट रही थी। रास्ते में उसके ही क्षेत्र में रहने वाला बदमाश अतुल सचान मिला और अपशब्द कहने लगा। इससे किशोरी दहशत में आ गई। वह कुछ समझ पाती, इसके पहले अतुल ने उसका हाथ पकड़ा और धक्का दे दिया। अतुल ने धमकाया कि वह उसके और उसके मोहल्ले वालों को देख लेगा। किशोरी को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चला गया। किशोरी ने घर पहुंचकर अतुल की हरकतें परिजन को बताई। लेकिन, दहशत के कारण वे थाने नहीं गए।
पीड़िता के परिजन ने बताया कि वारदात के बाद से किशोरी का मन पढ़ाई में नहीं लग रहा था। कोचिंग-स्कूल जाती तो उसे डर सताता था कि अतुल कोई वारदात न कर दे। परिजन उसे समझा रहे थे। ताकि, उसकी पढ़ाई प्रभावित नहीं होने पाए। आखिरकार किशोरी ने हिम्मत जुटाई और थाने पहुंची। फिलहाल आरोपी शोहदा पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है।
पति से अलग रह रही महिला को युवक ने शादी का झांसा देकर उसके घर पर कई बार शारीरिक सम्बंध बनाए। बाद में चोरी-चुपके कहीं और विवाह कर लिया। जानकारी मिलने पर महिला ने शुक्रवार रात शहर के एक थाने में आरोपी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई।पुलिस ने बताया कि 28 वर्षीय महिला का विवाह दस साल पहले हुआ था। उसकी दो बेटियां हैं। वह तीन साल से पति से अलग रह रही है। डेढ साल पहले वह स्टैंड पर ऑटो का इंतजार कर रही थी, तभी वहां विजय सोनी पहुंचा। उसने उसे लिफ्ट दी और मोबाइल नम्बर ले लिया। बातचीत होने लगी तो विजय ने उसे शादी करने का आके लिए कहा। अगस्त 2024 में महिला घर पर अकेली थी, तभी विजय ने उसे दुराचार किया। वह वह कई बार महिला को होटल भी ले गया। कुछ दिन पहले विजय महिला के घर गया तो उसने शादी करने के लिए कहा। इस पर विजय धमकी देकर चला गया। 10 जुलाई को विजय ने दूसरी युवती से शादी कर ली।