17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जबलपुर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट, फिलिंग के दौरान हुए हादसे में कर्मचारी झुलसा

ordnance factory khamaria jabalpur : फैक्ट्री के फिलिंग एरिया में हादसा, एक कर्मचारी बुरी तरह झुलसा, अधिकारी मौके पर
2 min read
Google source verification
explosion at ordnance factory khamaria in jabalpur

ordnance factory khamaria - image patrika

ordnance factory khamaria : एमपी के जबलपुर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां की खमरिया ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है। फैक्ट्री के फिलिंग एरिया में यह हादसा हुआ। आधिकारिक जानकारी के अनुसार हादसे में एक कर्मचारी बुरी तरह झुलस गया है। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया में बारूद की फिलिंग के दौरान यह विस्फोट हुआ। यह हादसा बेहद गंभीर माना जा रहा है। ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं और मामले की जांच कर रहे हैं।

खमरिया ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के फिलिंग क्षेत्र 2 में विस्फोट हुआ है।ट्रेसर में बारूद की फिलिंग के दौरान अचानक विस्फोट हो गया जिससे एक कर्मचारी का हाथ झुलस गया। उसे महाकौशल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

जबलपुर में सेना के अनेक प्रकल्प हैं। इनमें खमरिया की आयुध निर्माणी सबसे प्रमुख है। सेना की यह यूनिट मुख्य रूप से रक्षा उपयोग के लिए गोला-बारूद, शेल और बम तैयार करती है। भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के सार्वजनिक क्षेत्र का यह उपक्रम जबलपुर के खमरिया इलाके में है। सेना की आयुध निर्माणी में इससे पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। बुरी बात यह है कि अब खमरिया ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के आसपास पूरा शहर बस गया है।

देश की सबसे पुरानी और महत्वपूर्ण आयु​ध निर्माणियों में से एक

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया (OFK) मध्यप्रदेश की ही नहीं बल्कि देश की भी सबसे पुरानी और महत्वपूर्ण आयु​ध निर्माणियों में से एक है। इसकी स्थापना सन 1942 में ब्रिटिश शासनकाल के दौरान भारतीय सेना को गोला-बारूद उपलब्ध कराने के लिए की गई थी। यह फैक्ट्री भारतीय थल सेना, वायु सेना और अन्य सुरक्षा बलों की जरूरतों को पूरा करने में अहम भूमिका निभाती रही है।

एकाएक तेज धमाका हुआ, कर्मचारी-अधिकारी उस ओर भागे

सैन्य अधिकारियों के अनुसार ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया के फिलिंग क्षेत्र 2 में सोमवार को रोज की भांति काम चल रहा था। तभी एकाएक तेज धमाका हुआ। कर्मचारी, अधिकारी उस ओर भागे। पता चला कि यहां विस्फोट हुआ है। अधिकारियों के अनुसार ट्रेसर में बारूद की फिलिंग की जा रही थी तभी अचानक ब्लास्ट हो गया। यहां काम कर रहा एक कर्मचारी झुलस गया। उसे इलाज के लिए तुंरत महाकौशल हॉस्पिटल भेज दिया गया।

एयर स्ट्राइक में जबलपुर में बने 1000 pounder बमों को आतंकियों पर बरसाया

पुलवामा का बदला लेने के लिए पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राइक में मिराज 2000 ने इसी आयुध निर्माणी में बने बमों से आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। भारतीय वायुसेना ने एयर स्ट्राइक में जबलपुर में बने 1000 pounder बमों को आतंकियों पर बरसाया था।