मप्र आर्चरी एकेडमी ने 12 निशानेबाजों को एकेडमी से किया बाहर, अंतरराष्ट्रीय ऑर्चरी खिलाड़ी की बहन भी निष्कासित
MP Archery Academy : मध्यप्रदेश आर्चरी एकेडमी ने चौंकाने वाला कदम उठाया है। लबे समय से प्रैक्टिस करने के बाद सटीक निशाना नहीं साध पाने का तर्क देते हुए 12 निशानेबाजों को एकेडमी से बाहर कर दिया गया है। इसमें 11 बोर्डिेग में रहकर प्रैक्टिस कर रहे थे। एक डे बोर्डिग की खिलाड़ी है। चौंकाने वाला नाम अंतराष्ट्रीय आर्चरी प्लेयर मुस्कान किरार की बहन सलोनी का है। उन्हें भविष्य की बड़ी निशानेबाज के रूप में देखा जा रहा है।
एकेडमी से बाहर होने वालों में नौ रिकर्व, दो कपाउंड वर्ग के निशानेबाज हैं। एक पैरा खिलाड़ी है। एकेडमी की ओर से कहा गया है कि इन निशानेबाजों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन नहीं किया। एशियन और ओलपिक खेलों तक भी नहीं पहुंचे। इनका स्कोर भी कम था। इन्हें समय-समय पर बताया भी गया कि प्रदर्शन में सुधार की जरूरत है। इसके बाद भी सुधार नहीं नजर आ रहा था। भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए समीक्षा की गई। आखिरकार इन्हें बाहर किया गया।
12 खिलाड़ियों को निकाले जाने के बाद एकेडमी में 43 निशानेबाज बचे हैं, जो प्रैक्टिस कर रहे हैं। बताया गया कि इनकी भी समीक्षा की जा रही है। आने वाले दिनों में चयन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वालों को एकेडमी में लाया जाएगा। फिलहाल, एकेडमी की यह ‘सर्जरी’ चर्चा में है। शहर के खेल जानकारों का कहना है कि आने वाले समय में होने वाली चयन प्रतियोगिता में पारदर्शिता की जरूरत होगी। क्योंकि, कई बार यह आरोप लगते रहे हैं कि चयन में निष्पक्षता नहीं बरती जाती।