mp news: महिला का आरोप- डॉक्टर ने घर ले जाकर कई बनाए शारीरिक संबंध, हर बार शादी का झूठा वादा करता था...।
mp news: मध्यप्रदेश के मंडला की रहने वाली एक महिला ने जबलपुर के मेडिकल कॉलेज में पदस्थ रहे एक डॉक्टर के खिलाफ रेप के आरोप लगाते हुए जबलपुर में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी डॉक्टर से उसकी पहचान हुई थी और कई बार डॉक्टर ने उसे अपने घर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। हर बार आरोपी उससे शादी करने का झूठा वादा करता था। अब आरोपी डॉक्टर दिल्ली से पीजी कर रहा है। पुलिस आरोपी डॉक्टर के बारे में जानकारी जुटा रही है।
पीड़ित महिला के मुताबिक उसके पति बीमार थे तो वो पति का इलाज कराने के लिए साल 2023 में जबलपुर मेडिकल कॉलेज आई थी। यहां आरोपी डॉक्टर प्रफुल्ल भदौरिया पति का इलाज कर रहा था इसके कारण उसकी डॉक्टर प्रफुल्ल से अच्छी जान पहचान हो गई। करीब एक महीने तक पति का इलाज चला और इसी बीच महिला और डॉक्टर ने एक दूसरे के नंबर ले लिए। पति के ठीक होने के बाद महिला पति को लेकर मंडला चली गई लेकिन इसके बाद भी उसके और डॉक्टर के बीच मुलाकात और बातचीत जारी रही। साल 2024 में महिला के पति की मौत हो गई।
पीड़िता के मुताबिक पति की मौत के बाद भी डॉक्टर प्रफुल्ल भदौरिया उससे बातचीत करता रहा। कुच महीने पहले उसकी छोटी बहन की तबीयत खराब हुई तो वो इलाज कराने के लिए उसे मेडिकल कॉलेज जबलपुर लेकर आई। यहां फिर से डॉक्टर प्रफुल्ल उसकी बहन का इलाज करते रहे। पीड़िता का आरोप है कि इन दो साल में डॉक्टर प्रफुल्ल भदौरिया ने कई बार उसके साथ घर ले जाकर रेप किया और शादी का झांसा देता रहा। कुछ समय पहले प्रफुल्ल ने मोबाइल फोन बंद कर दिया तब उसे अपने साथ हुए धोखे का एहसास हुआ। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। आरोपी डॉक्टर प्रफुल्ल भदौरिया अभी दिल्ली से पीजी कर रहा है जिसके बारे में मेडिकल कॉलेज से पुलिस जानकारी जुटा रही है।