जबलपुर

Fashion Trends : यहां मिलती हैं सबसे सस्ती नोज़ रिंग, गर्ल्स को आती है बेहद पसंद

Fashion Trends : यहां मिलती हैं सबसे सस्ती नोज़ रिंग, गर्ल्स को आती है बेहद पसंद

2 min read
Aug 26, 2019
nose ring

जबलपुर. इन दिनों एक सॉन्ग हाय नी तेरा कोका-कोका हर कहीं ट्रेंड कर रहा है। पंजाबी भाषा में कोका नोज रिंग को कहा जाता है, जिसका फैशन पिछले कुछ सालों में ज्यादा रहा है। कुछ समय पहले तक कोका यानी की नोज रिंग का ट्रेंड सिटी गर्ल्स में नजर आ रहा था। इसके चलते सानिया मिर्जा और दिया मिर्जा के लुक पैटर्न पर सिटी गर्ल्स नोज रिंग कैरी कर रहे थे, लेकिन कुछ समय से इस ट्रेंड में कमी नजर आ रही थी। अब टिकटॉक, यू-ट्यूब और टीवी सीरियल्स में एक्टर्स और लोगों द्वारा कैरी की गई नोज पिन यानी कोका सिटी गल्र्स के बीच एक बार फिर से ट्रेंड कर रही है।

मल्टीकलर में मिल रही है
सिटी गर्ल्स को मल्टीकलर के रूप में कोका पसंद कर रही है। इसके चलते अब यह ड्रेस से मैचिंग शेड्स में भी मिल रही है। गर्ल्स की फेवरिट में यह मैटलिक शेड्स में सबसे ज्यादा पसंद की जा रही है। सिटी गल्र्स का कहना है कि इन दिनों पंजाबी रिंग यानी कोका का ट्रेंड काफी चल रहा है। कई टीवी सीरियल्स में इस तरह की नोज पिन ज्वैलरी पसंद की जा रही है। ऐसे में यह स्टोन के साथ अब पर्ल कलेक्शन में भी पसंद की जा रही है।

ऑक्सीडाइन ज्वेलरी के रूप में
ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट में नोज पिन गल्र्स द्वारा खूब पसंद की जा रही है। इसके चलते रेड स्टोन के साथ, पर्पल, पिंक, ऑरेंज स्टोन के साथ कुंदन और पर्ल की नोज पिन भी पसंद की जा रही है। सिटी गल्र्स को ऑक्सीडाइन कोका रास आ रहा है। इसके साथ ही सिम्पल मैटलिक नोज पिन भी सिटी गल्र्स की फेवरिट बनी हुई है।

सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग
कोका इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। कोका सॉन्ग या फिर रिंग हर गर्ल और लेडीज द्वारा इसे पसंद किया जा रहा है। टिकटॉक और यू-ट्यूब पर कोका के साथ वीडियोज भी खूब वायरल हो रहे हैं। इतना ही नहीं हरियाणिवी सॉन्ग्स पर कोका के साथ तरह-तरह के वीडियोज खूब लाइक, कमेंट और शेयर किए जा रहे हैं।

Updated on:
25 Aug 2019 07:25 pm
Published on:
26 Aug 2019 02:14 pm
Also Read
View All