
Police Department Promotion: (Photo Source - Patrika)
Police Department Promotion: पुलिस विभाग में जल्द बड़े स्तर पर कार्यवाहक पदोन्नति दी दी जाएगी। पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद जिले में सिपाही से लेकर एसआई स्तर तक के पुलिसकर्मियों की सूची तैयार की जा रही है। इस प्रक्रिया के तहत जिले के करीब 180 अधिकारी और जवानों को उच्च पद का कार्यवाहक प्रभार मिलेगा।
पदोन्नति के बाद सिपाहियों की बांहों पर हवलदार की फित्ती लगेगी, हवलदार एएसआई बनेंगे और उनके कांधे पर एक स्टार दिखाई देगा। वहीं एएसआई को एसआई का प्रभार मिलने पर दो स्टार मिलेंगे। इसके अलावा एसआई और सूबेदार को कार्यवाहक निरीक्षक एवं रक्षित निरीक्षक का प्रभार दिया जाएगा, जिसके बाद उनके कांधों पर पर तीन सितारे सजेंगे।
जिला स्तर पर पूरी की जाएगी। इसके लिए सम्बंधित पुलिस कर्मियों की जानकारी के अनुसार जिले में सिपाही से हवलदार बनाए जाने की प्रक्रिया सूची तैयार की जा रही है। वहीं हवलदार से एएसआई पद के लिए रेंज संख्या सिपाहियों और हवलदारों की है। इसके अलावा एएसआई और स्तर पर डीआईजी कार्यालय द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
सबसे अधिक एसआई को उच्च पद का कार्यवाहक प्रभार देने की प्रक्रिया पुलिस मुख्यालय की ओर से की जाएगी। पुलिस मुख्यालय ने इसके लिए सभी जिलों से जानकारी मांगी है। जबलपुर से लगभग 80 अफसरों की सूची भेजी जा रही है।
पुलिस मुख्यालय ने निर्देश दिए हैं कि तीन दिन के भीतर जिला और रेंज स्तर पर समितियों का गठन कर प्रक्रिया शुरू की जाए। साथ ही हर हाल में 15 दिनों के भीतर पात्र पुलिस कर्मियों को कार्यवाहक प्रभार सौंप दिया जाए।
सिपाही से हवलदार- 100
हवलदार से एएसआई- 20
एएसआई से एसआई- 30
एसआई और सूबेदार से टीआई और रक्षित निरीक्षक-30
बीते दिनों पहले ही मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों की एक नई तबादला सूची जारी की है। हालांकि, इस बार की सूची संक्षिप्त है, जिसमें केवल तीन वरिष्ठ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
इस फेरबदल में सबसे प्रमुख नाम आशुतोष बागरी का है, जिन्हें अब बुरहानपुर जिले का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि बुरहानपुर में एसपी का पद हाल ही में खाली हुआ था, जब 2 मई को पूर्व एसपी का तबादला झाबुआ जिले के लिए कर दिया गया था। आशुतोष बागरी की नियुक्ति से जिले की कानून व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
Published on:
14 May 2026 01:40 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
