10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गार्ड ने डॉग को नीचे फेंका तो उसे बचाने ट्रांसपोर्टर ने भी चलती ट्रेन से लगा दी छलांग

Labrador -लेब्राडोर के लिए एक ट्रांसपोर्टर ने अपनी जान दांव पर लगा दी, डॉग को पंजाब से मध्यप्रदेश के जबलपुर के लिए रवाना किया गया था

2 min read
Google source verification
Labrador

Labrador -File photo

लेब्राडोर के लिए एक ट्रांसपोर्टर ने अपनी जान ही दांव पर लगा दी। डॉग को पंजाब से मध्यप्रदेश के जबलपुर के लिए रवाना किया गया था। एक NRI महिला ने उसे एनिमल ट्रांसपोर्टर के साथ मोगा से ट्रेन से भेजा था। लुधियाना स्टेशन पर ट्रेन के गार्ड ने डॉग को नीचे फेंक दिया। उसे ले जानेवाला ट्रांसपोर्टर इसी ट्रेन के जनरल डिब्बे में बैठा था। डॉग को बचाने के लिए उसने भी चलती ट्रेन से छलांग लगा दी, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। मामले में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत की गई है। डॉग की जबलपुर एक्सप्रेस में बाकायदा बुकिंग कराई थी और गार्ड के डिब्बे में उसे सुरक्षित पिंजरे में रखा गया था।

लेब्राडोर लेकर जबलपुर आ रहे ​एनिमल ट्रांसपोर्टर संजय ने आरोप लगाया है कि लुधियाना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन गार्ड ने पिंजरे समेत डॉग को ट्रेन से फेंक दिया

मोगा से लेब्राडोर लेकर जबलपुर आ रहे ​एनिमल ट्रांसपोर्टर संजय ने आरोप लगाया है कि लुधियाना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन गार्ड ने पिंजरे समेत डॉग को ट्रेन से फेंक दिया। यह देख संजय ने भी छलांग लगा दी, जिससे वह घायल हो गया।

शन सुप्रीटेंडेंट से गार्ड की शिकायत की है, जिन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया

संजय ने इस मामले में ट्रेन गार्ड की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि लुधियाना रेलवे स्टेशन के स्टेशन सुप्रीटेंडेंट से गार्ड की शिकायत की गई है, जिन्होंने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ट्रांसपोर्टर संजय ने बताया कि गार्ड ने आवश्यक दस्तावेज न होने का कारण बताकर डॉग को ट्रेन से फेंक दिया जबकि उनके पास पूरे कागजात

मोगा निवासी हरप्रीत अपनी बेटी के ससुराल जबलपुर में डॉग को भेज रही थी। एनिमल ट्रांसपोर्टर संजय ने बताया कि गार्ड ने आवश्यक दस्तावेज न होने का कारण बताकर डॉग को ट्रेन से फेंक दिया जबकि उनके पास पूरे कागजात हैं।

लैब्राडोर को सही सलामत जबलपुर पहुंचाने की पूरी फीस ली थी, इसी कारण उसे बचाने के लिए चलती ट्रेन से छलांग लगाई

ट्रांसपोर्टर संजय के मुताबिक उसने लैब्राडोर को सही सलामत जबलपुर पहुंचाने की पूरी फीस ली थी, इसी कारण उसे बचाने के लिए चलती ट्रेन से छलांग लगाई। इससे उसके घुटने चोटिल हो गए। लेब्रोडोर को आवारा कुत्तों ने घेर लिया था, उसने
बमुश्किल बचाया। घटना के बाद संजय, कुत्ते को वापस मोगा ले गया।

नियमानुसार उसकी बिल्टी बनाई, लैब्राडोर का मेडिकल कराया और अन्य सभी कानूनी औपचारिकताएं भी पूर्ण की

लैब्राडोर को ट्रेन से जबलपुर लाने के लिए ट्रांसपोर्टर संजय ने कुत्ते भेजने के सारे नियम पूरे किए। नियमानुसार उसकी बिल्टी बनाई। लैब्राडोर का मेडिकल कराया और अन्य सभी कानूनी औपचारिकताएं भी पूर्ण की थीं। संजय खुद ट्रेन नंबर 11450 जबलपुर एक्सप्रेस में जनरल कोच में बैठकर रवाना हुए थे।