8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर के होटल में महिला का शव मिला, साथ आया युवक लापता

MP News: धनवंतरी नगर स्थित रिलेक्स-इन होटल के कमरा नंबर-9 में महिला का संदिग्ध हालत में शव मिलने से मचा हड़कंप, होटल मैनेज ने नहीं ली थी महिला की कोई आईडी।

2 min read
Google source verification
jabalpur

hotel room woman found dead

MP News: मध्यप्रदेश के जबलपुर में एक होटल में महिला का संदिग्ध हालत में शव मिला है। घटना शहर के धनवंतरी नगर की है जहां होटल रिलेक्स-इन के कमरा नंबर-9 में महिला का शव मिला है। होटल के कमरे से शराब की बोतल भी मिली है और शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला किसी युवक के साथ 6 मई को होटल में आई थी। महिला का कोई आईडी प्रूफ होटल मैनेजर ने नहीं लिया था जिसके कारण अभी तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

होटल में मिला महिला का शव

शुरुआती जांच में पता चला है कि महिला की उम्र करीब 40 साल है जो कि 6 अप्रैल को एक युवक के साथ होटल में आई थी। युवक ने होटल में कमरा लेते वक्त आईडी प्रूफ के तौर पर अपना लाइसेंस दिया था जिसमें उसका नाम गुड्डू बंसल निवासी दमोह दर्ज है। तब दोनों ने बताया था कि वो पति-पत्नी है। युवक गुरुवार रात से ही गायब है और शुक्रवार दोपहर तक जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला को होटल के कर्मचारियों ने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला, तब महिला का शव देख होटल के कर्मचारी हैरान रह गए। तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची जांच शुरु की।

कमरे में मिली शराब की बोतल

पुलिस को कमरे से शव के साथ ही एक शराब की बोतल भी मिली है। जो युवक महिला के साथ होटल में ठहरा था वो गुरुवार रात से ही गायब है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है, फिलहाल महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है जिसके कारण आसपास के जिलों के थानों से गुमशुदा महिलाओं के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। महिला के शरीर पर खून और चोट के निशान भी मिले हैं।

हत्या की आशंका

पुलिस के मुताबिक मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा। जिस गुड्डू बंसल नाम के युवक के साथ महिला होटल में ठहरी थी उसके बारे में भी पता लगाया जा रहा है। महिला के पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिले हैं, जिसके कारण उसकी शिनाख्त भी नहीं हो पाई है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट्स ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटाए हैं।