जबलपुर

मौसम ने ली करवट : पडऩे लगी ठंड दिखने लगा कोहरा

उत्तरी हवा आने के साथ तापमान में गिरावट मौसम में आई शीतलता, शाम को महसूस हुई सर्दी

less than 1 minute read
Oct 31, 2020
november 2020 weather update in hindi patrika.com

जबलपुर। शरद पूर्णिमा पर चांदनी की रोशनी बिखरने के साथ मौसम में शीतलता आ गई। शुक्रवार तक उमस वाला मौसम शनिवार की शाम तक बदल गया। उत्तरी हवा चलीं और मौसम ने करवट ले ली। पहाड़ी राज्यों से आ रही शीतल हवा शाम से ही मौसम में ठंडक घोलने लगी। ठंडी हवा से पारा भी नरम पड़ा। सामान्य से ऊपर चल रहा पारा शुक्रवार को लुढकऩे के साथ ही सामान्य के बराबर आ गया। शाम जैसे-जैसे ढलती गई और चंद्रमा अपनी रोशनी बिखरेता गया और मौसम में ठंडक का प्रभाव बढ़ता गया। सीजन में पहली बार रात को सर्द मौसम की आहट हुई। चांदनी रात के साथ उत्तरी हवा मौसम में ठंडक लेकर आई।

अधारताल स्थित मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस था। यह सामान्य से एक से दो डिग्री तक ज्यादा बना हुआ था। शुक्रवार को पारा 1.3 से 0.8 डिग्री सी तक लुढक़ा। अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। दोनों स्तर पर तापमान सामान्य के बराबर बना रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शुक्रवार को हवा की दिशा में परिवर्तन हुआ। इससे पहले दक्षिण-पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हवा चल रही थीं। शुक्रवार को उत्तरी हवा दो किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चलीं। उत्तरी हवा के साथ मौसम में ठंडक आयीं। उत्तरी हवा की जैसे-जैसे गति बढ़ेगी और पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी होगी, सर्दी का प्रभाव दिखाने लगेगी। दिन का तापमान धीरे-धीरे कम होने का अनुमान है।

Published on:
31 Oct 2020 11:20 am
Also Read
View All