
Voters List : जिले में मतदाताओं की संया 19 लाख 10 हजार 507 हो गई है। इसमें पुरुष मतदाता 9 लाख 68 हजार 586 है। महिला मतदाता 9 लाख 41 हजार 830 एवं अन्य (थर्ड जेंडर) की संया 91 है। सोमवार को जिले की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। जिले में दिसंबर से जनवरी के बीच 8449 मतदाता बढे़ हैँ। इनमें 18 से 19 वर्ष के नए मतदाताओं की संया में 5333 की वृद्धि दर्ज की गई।
चुनाव आयोग की ओर से फोटो निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 के अनुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। प्रमुख बिंदुओं की जानकारी देने के लिए कलेक्टर कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें अपर कलेक्टर नाथूराम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी धीरेंद्र सिंह के अलावा चित्रकांत शर्मा, आनंद साहू, श्याम सुंदर सिंह यादव, मोतीलाल अहिरवार, राजेश जायसवाल, रीतेश सिंह, आदेश दुबे, रामकुमार पासी, बृजेश दुबे, लक्ष्मण चौधरी, गिरजेश श्रीवास्तव मौजूद थे। दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की प्रति सौंपी गई।
बैठक में बताया गया कि जबलपुर जिले में प्रारूप प्रकाशन की स्थिति में मतदाता संख्या 19 लाख 2 हजार 58 थी। इसमें पुरुष मतदाता 9 लाख 65 हजार 393, महिला मतदाता 9 लाख 36 हजार 569 एवं अन्य (थर्ड जेंडर) 96 थे। अंतिम प्रकाशन में मतदाताओं की यह संख्या में 8449 की वृद्धि हुई है।