15 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहा रक्षा क्षेत्र, जबलपुर में राजनाथ सिंह ने किया टैंक ओवरहॉल परियोजना का भूमिपूजन

Rajnath Singh Jabalpur- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जबलपुर की व्हीकल फैक्ट्री में टी-सीरीज टैंक ओवरहॉल परियोजना का भूमिपूजन किया। इस मौके पर सीएम मोहन यादव भी थे...।
2 min read
Google source verification
Rajnath Singh Jabalpur

Rajnath Singh Jabalpur- जबलपुर में गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए। (फोटो जनसंपर्क एमपी एक्स)

Rajnath Singh Jabalpur- हमारी सेना दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में से एक है। आज दुनिया भारत को देखने का नजरिया बदल रही है। इसके पीछे आत्मनिर्भर भारत के लिए हमारे प्रयास जिम्मेदार हैं। भारत का रक्षा क्षेत्र अब आत्मनिर्भर होने की ओर बढ़ चुका है।

यह बात देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को जबलपुर में कही। उन्होंने जबलपुर स्थित आर्मर्ड व्हीकल्स निगम लिमिटेड की व्हीकल फैक्ट्री में टी-सीरीज टैंक ओवरहॉल परियोजना का भूमिपूजन किया। इस मौके पर मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव भी मौजूद थे। अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने कहा कि जमीनी युद्ध में, टी-72 और टी-90 संस्करण के टैंक हमारे लिए बेहद जरूरी हैं।

और क्या बोले राजनाथ सिंह

-जबलपुर नई टेक्नोलॉजी के साथ डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग का हब बनेगा।
-यहां के स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा। हमारे युवाओं में टैलेंट की कमी नहीं है।
-युवाओं को सही तकनीक, अवसर और ईको सिस्टम उपलब्ध कराने की जरूरत।
-2014 में हमारा घरेलू रक्षा उत्पादन 46 हजार करोड़ का था, आज 1 लाख 80 हजार करोड़ हुआ।
-हमारे टैंक ग्राउंड बैटल में दुश्मनों के लिए काल और आयरन वॉल बनकर खड़े हैं।

मोहन यादव बोले- लक्ष्य तय नहीं करते, हासिल करते हैं रक्षामंत्री

इस मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह परियोजना मध्यप्रदेश में रक्षा उत्पादन को नई गति देने के साथ प्रदेश की औद्योगिक क्षमता को सशक्त करेगी। साथ ही, रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देते हुए 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को नई मजबूती प्रदान करेगी।

डा. यादव ने कहा कि रक्षामंत्री जी का संकल्प वज्र के समान अडिग है। उनके नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई कर दुनिया को नए भारत की शक्ति और पराक्रम का परिचय दिया है। रक्षामंत्री जी लक्ष्य केवल तय नहीं करते, बल्कि उन्हें हासिल करने का विश्वास भी देते हैं। पिछले बार BEML के माध्यम से मिली बड़ी सौगात के बाद अब "टी-सीरीज टैंक ओवरहॉल परियोजना" देश की रक्षा क्षमता को और मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह परियोजना सिर्फ रक्षा आधुनिकीकरण नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत, सशक्त सेना और नए भारत के पराक्रम का प्रतीक भी है।

एमपी को 475 करोड़ की सौगात

मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में युवाओं के आर्थिक भविष्य को मजबूत करने और प्रदेश की आर्थिक प्रगति को गति देने के लिए निवेश को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। बीते दिवस लगभग ₹400 करोड़ की गोदरेज फैक्ट्री का लोकार्पण हुआ, वहीं आज देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जी की उपस्थिति में प्रदेश को लगभग ₹475 करोड़ की सौगात मिल रही है। मध्यप्रदेश उन प्रमुख राज्यों में शामिल है, जहां समान नागरिक संहिता पारित की गई है। आज प्रदेश शिक्षा, चिकित्सा, इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश सहित हर क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है।