जयपुर

राजस्थान के 32 जिलों के लिए बड़ी खुशखबरी… बनेंगी 1000 KM लंबी सड़कें, गडकरी ने 1914 करोड़ किए स्वीकृत

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राजस्थान को बड़ा तोहफा दिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Jun 2025, 8:21 AM IST
nitin gadkari
Photo- Patrika

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राजस्थान को बड़ी खुशखबरी दी है। प्रदेश में 40 सड़क परियोजनाओं के लिए केन्द्र सरकार ने 1914 करोड़ 71 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। इसको लेकर सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया है।

गौरतलब है कि यह राशि 1000 किलोमीटर लंबाई की 40 राज्य सड़क परियोजनाओं के लिए स्वीकृत की गई है। इनमें 31 प्रमुख जिला सड़कें, 8 राज्य राजमार्ग और एक अन्य जिला सड़कें शामिल हैं।

केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर लिखा कि राजस्थान में केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि (सीआरआईएफ) के तहत कुल 1000.90 किलोमीटर लंबाई की 40 राज्य सड़क परियोजनाओं के लिए 1914.71 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए है।

इन परियोजनाओं में मुख्य रूप से विभिन्न राज्य सड़कों (31 प्रमुख जिला सड़कें, 8 राज्य राजमार्ग और 1 अन्य जिला सड़कें) के खंडों का मजबुतीकरण और चौड़ीकरण शामिल है। इससे राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में बेहतर सड़क संपर्क और निर्बाध यात्रा प्रदान करने में मदद मिलेगी।

CM भजनलाल ने जताया धन्यवाद

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री का धन्यवाद जताते हुए कहा कि राजस्थान में सड़क कनेक्टिविटी को सर्वोत्तम, सुदृढ़ एवं सुगम बनाने हेतु इस अभूतपूर्व सौगात के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार एवं धन्यवाद।

Updated on:
16 Jun 2025, 8:21 AM IST
Published on: