मौसम विभाग ने 30 अक्टूबर को भी प्रदेश के 19 जिलों में बरसात, मेघगर्जन, वज्रपात और तेज झोंकेदार हवा चलने की संभावना जताई थी।। इस भविष्यवाणी का असर कई जिलों में दिखाई दिया। 30 अक्टूबर को जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में बादल छाए रहे और कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई। जयपुर, भरतपुर संभाग में भी कहीं-कहीं बारिश की सूचना है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में बादल छाए रहे। मौसम विभाग ने सीमावर्ती क्षेत्र के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना जताई थी।