जयपुर

IMD: जयपुर में दो दिन बारिश औरे ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने जयपुर में 31 मई तक बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी दी है
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 May 2020, 9:15 PM IST
Weather Update: बैसाख माह में ही मेढ़क करने लगे टर्र-टर्र, तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट
Weather Update: बैसाख माह में ही मेढ़क करने लगे टर्र-टर्र, तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट

जयपुर। मौसम विभाग ने जयपुर में 31 मई तक बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। इधर मई महीने के अंतिम दिनों में पश्चिमी विक्षोभ आने से अब तापमान में बढ़ोतरी नहीं होगी। शहर में मई का अधिकतम पारा 45 डिग्री दर्ज किया गया। पिछले 2016 में मई में 46.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।

तापमान में गिरावट दर्ज

प्रदेशभर में पलट रहे मौसम का असर राजधानी में भी दिख रहा है। शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को शहर का पारा 41.8 डिग्री दर्ज किया गया। रात आठ बजे शहर में अचानक मौसम बदल गया। 35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से अंधड़ आया। अंधड़ के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। रात आठ बजे पारा 36 डिग्री पर आ गया।

इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने एक जून तक 19 से अधिक शहरों में आंधी-बारिश की चेतावनी दी है। इसको लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। आंधी बारिश का बीकानेर, जोधपुर, हनुमानगढ़, नागौर, बाड़मेर, श्रीगंगानगर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, जयपुर, सीकर, सवाईमाधोपुर, दौसा, झुंझुनूं, करौली, अजमेर, कोटा, बूंदी, उदयपुर, भीलवाड़ा और चित्तौडगढ़़ जिलों में अलर्ट जारी किया गया है।

Updated on:
29 May 2020, 9:15 PM IST
Published on: