जयपुर

Holi Special Trains : राजस्थान से यूपी-बिहार समेत कई राज्यों के लिए 65 स्पेशल ट्रेनें, पढ़ें पूरी लिस्ट

होली पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने बड़ी तैयारी की है। इसको लेकर 65 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जबकि 53 रेगुलर ट्रेनों में कोच बढ़ाए गए हैं।

3 min read
Mar 01, 2026
जयपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ (फोटो-अनुग्रह सोलोमन)

जयपुर। होली पर्व के दौरान बढ़ने वाले यात्री भार को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। रेलवे की ओर से रिकॉर्ड संख्या में स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक सुगम, सुरक्षित और निर्बाध रेल सुविधा उपलब्ध हो रही है। इसके साथ ही प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण और यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त प्रबंध किए गए हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि होली के अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे क्षेत्र में 35 स्पेशल ट्रेनों के कुल 273 ट्रिप संचालित किए जा रहे हैं, जबकि 30 स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि में 216 ट्रिप का विस्तार किया गया है। इसके अलावा अतिरिक्त यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए 53 नियमित ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के 141 अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं।

ये भी पढ़ें

Khatu Shyam Lakkhi Mela: खाटूश्यामजी लक्खी मेले ने रेलवे को किया मालामाल, 8 दिन में कमाए इतने करोड़ रुपए

जयपुर रेलेवे स्टेशन पर भीड़ (फोटो-पत्रिका)

वॉर रूम किए गए सक्रिय

प्रमुख स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी एवं रेलवे कर्मचारी तैनात किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से स्टेशनों पर लगातार निगरानी की जा रही है, जबकि कंट्रोल रूम से स्थिति की मॉनिटरिंग की जा रही है। मुख्यालय और मंडल स्तर पर उच्च अधिकारी नियमित रूप से व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे हैं। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे वॉर रूम सक्रिय रखे गए हैं।

इन शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें

उत्तर पश्चिम रेलवे के अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि विभिन्न मार्गों पर यात्री भार की समीक्षा के बाद गोरखपुर, समस्तीपुर, योगनगरी ऋषिकेश, अमृतसर, मैसूरू, काकिनाडा, गोमतीनगर, भावनगर टर्मिनस, हावड़ा, तिरुपति, मऊ, साबरमती सहित कई गंतव्यों के लिए स्पेशल रेल सेवाएं चलाई जा रही हैं। साथ ही साईं नगर शिर्डी, खडकी, वलसाड, बांद्रा टर्मिनस, दौंड, सोलापुर, संतरागाछी, कोयंबटूर और मुंबई सेंट्रल के लिए स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई है।

आपातकालीन खिड़की से चढ़ते यात्री (फोटो-पत्रिका)

असुविधा पर यहां करें संपर्क

होली के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए ट्रेनों और स्टेशनों पर सुरक्षा, स्वच्छता और अनाधिकृत यात्रा की रोकथाम को लेकर विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत रेलवे सुरक्षा बल, टीटीई या रेलवन ऐप/139 के माध्यम से दें। ट्रेनों की जानकारी रेलवे वेबसाइट, रेलवन ऐप, एनटीईएस ऐप और अधिकृत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।

होली पर चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें, यहां देखें पूरी सूची-

  1. 04715 बीकानेर–साईनगर शिर्डी (07.03.26 से 28.03.26, 04 ट्रिप)
  2. 04716 साईनगर शिर्डी–बीकानेर (08.03.26 से 29.03.26, 04 ट्रिप)
  3. 04725 हिसार–खडकी (01.03.26 से 29.03.26, 05 ट्रिप)
  4. 04726 खडकी–हिसार (02.03.26 से 30.03.26, 05 ट्रिप)
  5. 04727 हिसार–वलसाड (04.03.26 से 25.03.26, 04 ट्रिप)
  6. 04728 वलसाड–हिसार (05.03.26 से 26.03.26, 04 ट्रिप)
  7. 04827 भगत की कोठी–बांद्रा टर्मिनस (07.03.26 से 28.03.26, 04 ट्रिप)
  8. 04828 बांद्रा टर्मिनस–भगत की कोठी (08.03.26 से 29.03.26, 04 ट्रिप)
  9. 09621 अजमेर–बांद्रा टर्मिनस (01.03.26 से 29.03.26, 05 ट्रिप)
  10. 09622 बांद्रा टर्मिनस–अजमेर (02.03.26 से 30.03.26, 05 ट्रिप)
  11. 09625 अजमेर–दौंड (05.03.26 से 26.03.26, 04 ट्रिप)
  12. 09626 दौंड–अजमेर (06.03.26 से 27.03.26, 04 ट्रिप)
  13. 09627 अजमेर–सोलापुर (04.03.26 से 25.03.26, 04 ट्रिप)
  14. 09628 सोलापुर–अजमेर (05.03.26 से 26.03.26, 04 ट्रिप)
  15. 09001 मुंबई सेंट्रल–भिवानी (03.03.26 से 27.03.26, 08 ट्रिप)
  16. 09002 भिवानी–मुंबई सेंट्रल (04.03.26 से 28.03.26, 08 ट्रिप)
  17. 09005 बांद्रा टर्मिनस–भिवानी (04.03.26 से 25.03.26, 04 ट्रिप)
  18. 09006 भिवानी–बांद्रा टर्मिनस (05.03.26 से 25.03.26, 04 ट्रिप)
  19. 08611 संतरागाछी–अजमेर (02.03.26 से 30.03.26, 05 ट्रिप)
  20. 08612 अजमेर–संतरागाछी (05.03.26 से 02.04.26, 05 ट्रिप)
  21. 06181 कोयंबटूर–जयपुर (26.02.26 से 26.03.26, 05 ट्रिप)
  22. 06182 जयपुर–कोयंबटूर (01.03.26 से 29.03.26, 05 ट्रिप)
  23. 09705 जयपुर–बांद्रा टर्मिनस (01.03.26 से 29.03.26, 05 ट्रिप)
  24. 09706 बांद्रा टर्मिनस–जयपुर (02.03.26 से 30.03.26, 05 ट्रिप)
  25. 09633 रेवाड़ी–रींगस (मार्च 2026 में 10 ट्रिप)
  26. 09634 रींगस–रेवाड़ी (मार्च 2026 में 10 ट्रिप)
  27. 09637 रेवाड़ी–रींगस (मार्च 2026 में 10 ट्रिप)
  28. 09638 रींगस–रेवाड़ी (मार्च 2026 में 10 ट्रिप)
  29. 09733 जयपुर–भिवानी (01.03.26 से 31.03.26, 31 ट्रिप)
  30. 09734 भिवानी–जयपुर (01.03.26 से 31.03.26, 31 ट्रिप)
  31. 01920 असारवा–आगराकैंट (19.03.26 से 30.03.26, 30 ट्रिप)
  32. 05045 लालकुआं–राजकोट (01.03.26 से 29.03.26, 05 ट्रिप)
  33. 05046 राजकोट–लालकुआं (02.03.26 से 30.03.26, 05 ट्रिप)
  34. 09425 साबरमती–हरिद्वार (23.02.26 से 23.03.26, 05 ट्रिप)
  35. 09426 हरिद्वार–साबरमती (24.02.26 से 24.03.26, 05 ट्रिप)

ये भी पढ़ें

राजस्थान: चलती ट्रेवल्स बस बनी आग का गोला, मिनटों में जलकर हो गई खाक, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

Updated on:
01 Mar 2026 07:02 pm
Published on:
01 Mar 2026 06:42 pm
Also Read
View All

अगली खबर