जयपुर

राज्य को कोरोना से कोई राहत नहीं, 902 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

राज्य को कोरोना संक्रमण से कोई राहत नहीं है। रविवार को एक हजार पार नए मरीज मिले तो सोमवार को नए कोरोना पॉजिटिव की संख्या 902 रही।
less than 1 minute read
Mar 29, 2021
902 new corona cases in rajasthan today 29 march 2021

जयपुर। राज्य को कोरोना संक्रमण से कोई राहत नहीं है। रविवार को एक हजार पार नए मरीज मिले तो सोमवार को नए कोरोना पॉजिटिव की संख्या 902 रही। अभी भी संक्रमण में राज्य काफी आगे हैं। कई जिलों में संक्रमण की दर चिंताजनक हालात में है। वहीं शून्य मरीजों की संख्या वाले जिले भी घटकर अब दो ही रह गए हैं। वहीं एक्टिव केस बढ़कर 7794 हो चुके हैं। हालांकि इस दिन कोई भी मौत दर्ज नहीं की गई है, लेकिन जिलों में जिस तरह से कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं, यह राज्य के लिए बुरी खबर है। राजधानी जयपुर और जोधपुर फिलहाल 100 पार चल रहे हैं। अन्य जिलों में भी 40 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं।

कोरोना का यह रहा गणित
कोरोना के जोधपुर से 142, जयपुर से 135, कोटा 86, उदयपुर 71, चित्तौड़गढ़ 51, डूंगरपुर 43, अजमेर 40, भीलवाड़ा 39, अलवर 32, सिरोही 30, बांसवाड़ा 27, बीकानेर 24, झालावाड़ 19, राजसमंद 19, पाली 18, नागौर 17, सीकर 17, श्रीगंगानगर 15, हनुमानगढ़ 10, प्रतापगढ़ 10, बूंदी 9, बारां 9, भरतपुर 9, जालौर 8, टोंक 7, दौसा 5, बाड़मेर 3, धौलपुर 3, करौली 2, जैसलमेर 1, झुंझुनूं से एक नया मरीज मिला है।

यहां नहीं मिले मरीज
चूरू और सवाईमाधोपुर से कोई नया कोरोना पॉजिटिव दर्ज नहीं किया गया है।

Published on:
29 Mar 2021 07:35 pm
Also Read
View All
Rajasthan News : पंचायत चुनाव से पहले सरकार खोलेगी ‘सौगातों का पिटारा’, आचार संहिता से पहले होंगे करोड़ों के लोकार्पण-शिलान्यास!

Ganesh Chaturthi: जयपुर में मोती डूंगरी जाने से पहले देख लें ट्रैफिक एडवाइजरी, कई रास्ते बंद; QR कोड से मिलेगी पार्किंग

‘राजस्थान छोड़ दूसरे राज्यों में शिफ्ट होंगे कोचिंग सेंटर!’ जयपुर से कोटा तक के संचालकों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Rajasthan Politics: ‘पीएम मोदी के 25 साल, 13 बड़े अभियान!’, फाइनल हुआ राजस्थान BJP का अगले एक महीने का ‘एक्शन प्लान’

जयपुर गोविंद वाटिका हत्याकांड में नया मोड़, बेटी और 3 नातिनों की अर्थी देख बिलख पड़ी मां; भाइयों ने लगाए गंभीर आरोप