जयपुर

जयपुर में एलीवेटेड रोड पर पिकअप ने मचाया कोहराम, 7 वाहनों को मारी टक्कर, 6 लोग घायल

Jaipur Elevated Road Accident: जयपुर। सोडाला से तिलक मार्ग की तरफ उतर रही एलीवेटेड रोड सोमवार शाम को बेकाबू हुई पिकअप ने कहर बरपा दिया। पिकअप ने आगे चल रही कई कारों को टक्कर मार दी। पिकअप की टक्कर से कई कारें आगे चल रही दूसरी कारों में जा घुसी।

2 min read
Feb 17, 2026
जयपुर में एलीवेटेड रोड पर पिकअप ने मचाया कोहराम, पत्रिका फोटो

Jaipur Elevated Road Accident: जयपुर। सोडाला से तिलक मार्ग की तरफ उतर रही एलीवेटेड रोड सोमवार शाम को बेकाबू हुई पिकअप ने कहर बरपा दिया। पिकअप ने आगे चल रही कई कारों को टक्कर मार दी। पिकअप की टक्कर से कई कारें आगे चल रही दूसरी कारों में जा घुसी। हादसे में 7 कारें व एक ऑटो क्षतिग्रस्त हो गए, जिनमें कुछ कार तो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।

छह लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि पिकअप से सबसे पहले टक्कर लगने वाली कार के एयरबैग खुलने से उसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद एलीवेटेड रोड और बाईस गोदाम सर्कल से अंबेडकर सर्कल की तरफ आने वाले मार्ग पर करीब 2 घंटे जाम लग गया। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने के बाद यह मार्ग सुचारू हो सका। इससे पहले पुलिस ने वाहनों को बाईस गोदाम सर्कल से सहकार मार्ग की तरफ डायवर्ट कर निकाला।

ये भी पढ़ें

जयपुर दहला: इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम से कबाड़ गोदाम तक आग की लपटें, लाखों का सामान खाक

ओवरलोड और रफ्तार भी तेज

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप ग्रेनाइट पत्थरों से भरी हुई थी। एलीवेटेड से नीचे उतरते समय वाहन की रफ्तार अचानक बढ़ गई और चालक नियंत्रण खो बैठा। पिकअप ओवरलोड भी भरी थी। इसके बाद पिकअप ने दो लेन में सिग्नल पर खड़ी कारों और एक ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कई वाहनों के आगे और पीछे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

वहीं प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और संभावित ओवरलोडिंग को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। हालांकि मौके से पिकअप चालक भाग गया था, जो बाद में पुलिस के पास पहुंच गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वाहन की ब्रेकिंग प्रणाली और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

अचानक धमाका हुआ, पलभर कुछ समझ नहीं पाया

ऑटो चालक राजकुमार ने बताया कि एलीवेटेड रोड पर ट्रैफिक था और धीरे-धीरे ढलान से नीचे उतर रहा था। तभी जोरदार धमाका हुआ। पलभर वह कुछ नहीं समझ पाया। लेकिन बाद में पता चला कि पिकअप की टक्कर लगने से एक कार उसके ऑटो में पीछे से आ घुसी, जिससे ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया और वह घायल।

ये भी पढ़ें

महंगी होंगी रजिस्ट्रियां, राजस्थान सरकार ने तय की नई दरें

Also Read
View All

अगली खबर