जयपुर

अनोखी दीवानगी, भयंकर गर्मी में सड़क पर लेटकर 600 KM की खौफनाक यात्रा कर रहा संत, इच्छा है CM बनें ‘सचिन’

Sant Rajgiri Dandavat Yatra: करौली के पांचना आश्रम से ताल्लुक रखने वाले संत राजगिरी इन दिनों भीषण गर्मी के बीच तपती सड़क पर 'कनक दंडवत' करते हुए आगे बढ़ रहे हैं।

2 min read
Mar 18, 2026
Sachin-Pilot-or-sant-rajgiri-photo

Sachin Pilot News: राजस्थान की सियासत में नेताओं के प्रति दीवानगी अक्सर देखने को मिलती है, लेकिन करौली के एक संत ने जो रास्ता चुना है, उसने सबको हैरान कर दिया है। करौली के पांचना आश्रम से ताल्लुक रखने वाले संत राजगिरी इन दिनों भीषण गर्मी के बीच तपती सड़क पर 'कनक दंडवत' करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। उनका लक्ष्य कोई निजी स्वार्थ नहीं, बल्कि सचिन पायलट को वर्ष 2028 में राजस्थान के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर देखना है।

ये भी पढ़ें

Jaipur: गैस सिलेंडर सप्लाई पर कलक्टर की ओर से अच्छी पहल, लाखों परिवारों के लिए फायदे की खबर

अजीब है ये 'लगाव': कभी मिले नहीं, फिर भी अटूट विश्वास

हैरानी की बात यह है कि संत राजगिरी का पायलट से कभी कोई निजी परिचय नहीं रहा है। वे न तो कभी उनसे मिले हैं और न ही किसी राजनीतिक दल से उनका सक्रिय वास्ता है। संत का कहना है कि यह उनका 'हठयोग' है। वे पायलट को एक ऐसा जननेता मानते हैं, जो हमेशा जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा रहता है। उन्होंने संकल्प लिया है कि वे सचिन पायलट से तभी मुलाकात करेंगे, जब वे मुख्यमंत्री की शपथ ले लेंगे।

कठिन तपस्या: करौली से द्वारकाधीश तक का सफर

यह संत राजगिरी की तीसरी बड़ी यात्रा है। इससे पहले वे गंगोत्री और जगन्नाथ पुरी तक की हजारों किलोमीटर की यात्रा दंडवत करते हुए पूरी कर चुके हैं। अब वे करौली से द्वारकाधीश तक की 600 किलोमीटर की यात्रा पर हैं। वर्तमान में वे पायलट के निर्वाचन क्षेत्र टोंक से गुजर रहे हैं। प्रतिदिन 10 से 12 किलोमीटर का सफर सड़क पर लेटकर (दंडवत) पूरा करते हुए उनके चेहरे पर थकान नहीं, बल्कि अपनी मन्नत पूरी होने का अटूट विश्वास झलकता है।

सियासत और साधना का संगम

जब उनसे पूछा गया कि एक संत का राजनीति से क्या लेना-देना? तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि राजस्थान के करोड़ों लोगों की भावनाएं पायलट से जुड़ी हैं और वे एक माध्यम बनकर इस कामना को भगवान द्वारकाधीश के चरणों तक ले जा रहे हैं। राजस्थान की झुलसाती गर्मी में भी उनका यह सफर जारी है, जिसे देखने के लिए हाईवे पर लोगों का हुजूम उमड़ रहा है।

ये भी पढ़ें

पढ़ाई बाद में कराना गुरुजी… SIR ड्यूटी पूरी होने के बाद अब शिक्षकों के लिए नया काम ले आई सरकार… नई ड्यूटी शुरू

Published on:
18 Mar 2026 08:59 am
Also Read
View All

अगली खबर