जयपुर

कोटपूतली: आकाशीय बिजली गिरने से इंजीनियर की मौत, घर में अकेला कमाने वाला था; तीन माह पहले ही हुई थी शादी

Kotputli News: कोटपूतली में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। वह कार कंपनी में इंजीनियर था। राहुल घर में अकेला कमाने वाला था।
less than 1 minute read
• •
Jun 30, 2025
Rahul-Saini
मृतक राहुल सैनी। फोटो: पत्रिका

जयपुर। कोटपूतली की ढाणी फौजावाली में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 27 वर्षीय राहुल सैनी पुत्र रामसिंह सैनी के रूप में हुई है, जो खेत में काम कर घर लौट रहा था।

कोटपूतली पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर मौसम अचानक बदला और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। उसी दौरान राहुल खेत में कार्य कर लौट रहा था, तभी आकाशीय बिजली उस पर गिर गई, जिससे वह झुलस गया।

राहुल को लेकर परिजन राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में शव को पोस्टमॉर्टम करवाया गया। इसके बाद शव शव परिजनों को सौंपा गया।

तीन माह पहले हुई थी शादी

राहुल की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। वह कार कंपनी में इंजीनियर था। राहुल घर में अकेला कमाने वाला था। दो बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। एक छोटा भाई है, वह पढ़ाई कर रहा है। पिता रामसिंह सैनी बीमार रहते हैं। राहुल की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर की लोगों से अपील

अतिरिक्त जिला कलेक्टर ओम प्रकाश सहारण ने बारिश के दिनों में लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आकाशीय बिजली अक्सर जानलेवा साबित होती है। ऐसे में ध्यान रहे कि जब मौसम खराब हो तब खेत में काम करने से बचें और पेड़ों के नीचे शरण ना लें।

Updated on:
30 Jun 2025 07:57 am
Published on:
30 Jun 2025 07:57 am
Also Read
View All
Rajasthan Festive Special: खाटू श्याम जी से लेकर राजस्थान के प्रमुख धार्मिक स्थल, जानिए नवरात्रि और मेलों के दौरान यात्रा की संपूर्ण गाइड

Railway News: श्रीमहावीर जी और कैला देवी मेले के श्रद्धालुओं को रेलवे की सौगात, भरतपुर तक चलेगी जयपुर-बयाना एक्सप्रेस

Rajasthan Panchayat Election : ‘मिशन पंचायत चुनाव’ में कांग्रेस का बड़ा दांव, 152 जिला समन्वयकों की जंबो लिस्ट जारी

‘होटल की नहीं, गांव के चूल्हे की चाय पीऊंगा’, नाना पाटेकर का राजस्थान से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, जब इंटरव्यू से पहले रखी थी शर्त

अरावली हिल्स पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा कदम: वागड़ आ रही हाई पावर्ड कमेटी, डूंगरपुर और बांसवाड़ा में करेगी जांच