जयपुर

Jaipur News: जयगढ़ किले पर जापानी महिला से छेड़छाड़ का 1 आरोपी गिरफ्तार, 3 फरार, जबरन पकड़ा था हाथ

Rajasthan News: आरोप है कि युवकों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और जबरन हाथ पकड़ लिया। पीड़िता किसी तरह वहां से भागकर आमेर किला पहुंचीं और सुरक्षा गार्ड व परिचितों को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें पर्यटक पुलिस चौकी ले जाया गया।

2 min read
Apr 08, 2026
गिरफ्तार आरोपी और पीड़ित जापानी महिला पर्यटक (फोटो: पत्रिका)

Jaigarh Fort Harassment Case: पर्यटन नगरी जयपुर में एक जापानी महिला पर्यटक के साथ छेड़छाड़ की घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और 'अतिथि देवो भव' की छवि पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आमेर थाना पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके तीन साथी अब भी फरार हैं। आरोपियों के दो दोपहिया वाहन भी जब्त कर लिए गए हैं।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) करन शर्मा के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अमीनुदीन (25) रामगंज के टीबा का बास का निवासी है। पीड़ित जापानी पर्यटक रविवार सुबह दोपहिया वाहन से जयगढ़ किला पहुंची थीं। वहां से आमेर किले की ओर पैदल जाते समय सुनसान इलाके में चार युवकों ने उन्हें घेर लिया।

ये भी पढ़ें

जयपुर शर्मसार: जयगढ़ किले पर जापानी महिला से छेड़छाड़, हाथ पकड़कर रेप की कोशिश

आरोप है कि युवकों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और जबरन हाथ पकड़ लिया। पीड़िता किसी तरह वहां से भागकर आमेर किला पहुंचीं और सुरक्षा गार्ड व परिचितों को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें पर्यटक पुलिस चौकी ले जाया गया।

लगातार घटनाओं से पर्यटन छवि को खतरा

जयपुर में विदेशी पर्यटकों के साथ अभद्रता की यह पहली घटना नहीं है। हाल ही ऑटो रिक्शा में बदसलूकी और जलमहल पर जबरन फोटो खिंचवाने के मामले भी सामने आए थे। पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसी घटनाओं की गूंज विदेशी मीडिया में होने से पर्यटकों के बीच डर का माहौल बनता है।

आर्थिक नुकसान की आशंका

जापान जैसे देशों से आने वाले पर्यटक स्थानीय अर्थव्यवस्था (होटल, गाइड और व्यापार) में बड़ा योगदान देते हैं। जानकारों का कहना है कि यदि सुरक्षा के कड़े इंतजाम नहीं किए गए, तो पर्यटकों की संख्या में कमी का सीधा असर शहर के पर्यटन व्यवसाय पर पड़ेगा। फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है ।

कठोर कार्रवाई से ही जाएगा कड़ा संदेश

राजस्थान की छवि वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर एक 'सुरक्षित पर्यटन गंतव्य' के रूप में है । विदेशी महिला पर्यटक के साथ हुई यह घटना चिंता का विषय है । स्मारकों पर महिला पर्यटकों के साथ अभद्रता करने वाले समाज कंटकों के विरुद्ध पुलिस और प्रशासन को कठोरतम कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि अपराधियों के बीच सरकार का कड़ा और स्पष्ट संदेश जाए ।
भगत सिंह लोहागढ़, पर्यटन विशेषज्ञ

ये भी पढ़ें

Jaipur Crime: शादी से मना करने पर भाभी की हत्या करने वाला देवर गिरफ्तार, पति की मौत के बाद से कर रहा था परेशान

Updated on:
08 Apr 2026 11:20 am
Published on:
08 Apr 2026 11:19 am
Also Read
View All