जयपुर

नीमराना थाना पुलिस की कार्रवाई: हथियारों संग फोटो डालना पड़ा भारी

- सोशल मीडिया पर हथियारों की नुमाइश करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार - फोटो डालकर युवाओं को अवैध हथियार रखने व हथियार के बल पर आपराधिक गतिविधियां करने के लिए उकसाता था।

2 min read
Mar 11, 2025

कोटपूतली-बहरोड़. नीमराना पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ फोटो डालकर दहशत फैलाने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी फेसबुक पर पिस्टल और रिवॉल्वर के साथ तस्वीरें पोस्ट कर इलाके में भय का माहौल बनाना चाहता था और युवा लडक़ों को अवैध हथियार रखने व हथियार के बल पर आपराधिक गतिविधियां करने के लिए उकसता था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया।

सूचना मिलते ही कार्रवाई
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर रहा है। इस पर एसपी राजन दुष्यंत के निर्देश पर एएसपी शालिनी राज और सीओ सचिन शर्मा के निर्देशन में नीमराना थानाधिकारी राजेश मीणा के नेतृत्व में गठित उनकी टीम ने दौसोद स्थित अटल सेवा केंद्र के पास दबिश देकर आरोपी रविंद्र पुत्र निरंजन मेघवाल (25वर्ष )निवासी दौसोद थाना नीमराना को गिरफ्तार कर लिया।

फेसबुक पर दिखा रहा था हथियारों की धौंस
गिरफ्तार आरोपी ने अपनी फेसबुक आईडी पर हथियारों के साथ कई तस्वीरें पोस्ट कर रखी थीं। एक पोस्ट में वह हाथ में देसी पिस्टल लिए था, जबकि दूसरी पोस्ट में वह रिवॉल्वर में गोलियां भरते हुए नजर आ रहा था। इतना ही नहीं, उसने तस्वीरों के साथ 'गलत रास्ता छोड़ा है, भुला नहीं हूं' जैसे भडक़ाऊ कैप्शन भी लिखे थे।

आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। न्यायालय से दो दिन का पुलिस रिमांड भी लिया गया है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि हथियार कहां से आए और इसके पीछे कौन-कौन शामिल हैं।

पुलिस की आमजन से अपील
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों की जानकारी व सोशल मीडिया पर इस तरह की गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध व अपराधियों पर समय रहते सख्ती से लगाम लगाई जा सके।

Updated on:
11 Mar 2025 01:43 pm
Published on:
11 Mar 2025 01:42 pm
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat Election: क्या अनपढ़ नहीं लड़ पाएंगे चुनाव? सरकार ने पहली बार साफ किया रुख; 3 बच्चों वाले भी बन सकेंगे सरपंच-प्रधान

निलंबित व्याख्याता ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, मरने से पहले दोस्त को भेजा सुसाइड नोट; SOG पर लगाए गंभीर आरोप

राजस्थान में डोडा पोस्त बैन के बाद मेडिकेटेड नशा बढ़ा, कांग्रेस विधायक ने विधानसभा में पुनर्विचार की उठाई मांग

आरयूएचएस ने बदला परीक्षा का पैटर्न, यह किया बड़ा बदलाव

किड्स कॉर्नर: चित्र देखो कहानी लिखो 64 …. बच्चों की लिखी रोचक कहानियां परिवार परिशिष्ट (28 जनवरी 2026) के पेज 4 पर किड्स कॉर्नर में चित्र देखो कहानी लिखो 64 में भेजी गई कहानियों में ये कहानियां सराहनीय रही हैं

अगली खबर