RAS Transfer List : राजस्थान में सत्ता परिवर्तन के बाद से प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल जारी है। गुरुवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 17 अधिकारियों के तबादले के बाद भजनलाल सरकार ने शुक्रवार को राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है।
RAS Transfer List : राजस्थान में सत्ता परिवर्तन के बाद से प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल जारी है। गुरुवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 17 अधिकारियों के तबादले के बाद भजनलाल सरकार ने शुक्रवार को राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की गई है। कार्मिक विभाग की ओर से जारी इस लिस्ट में 10 अधिकारियों को नए पदों पर भेजा गया है, जबकि पांच अधिकारियों को अगले आदेशों तक पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा में रखा गया है। आदेश के अनुसार, जसवंत सिंह और विवेक कुमार को मुख्यमंत्री का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। इन दोनों को क्रमश: शाहीन अली खान और अजय असवाल के स्थान पर लगाया गया है।
किस आरएएस को कहां लगाया
जसवंत सिंह- संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री
जगवीर सिंह- विशिष्ट सहायक, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी
विवेक कुमार- संयुक्त सचिव, मुख्यमंत्री
उम्मेद सिंह- विशिष्ट सहायक, उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह
कालूराम- विशिष्ट सहायक, ऊर्जा मंत्री हीरा लाल नागर
राजेन्द्र सिंह राठौड़- विशिष्ट सहायक, उप मुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा
भगवत सिंह- विशिष्ट सहायक, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी
संजय कुमार- विशिष्ट सहायक, कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीना
बलवंत सिंह लिग्री- विशिष्ट सहायक, चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर
मनोज कुमार- उप सचिव, मुख्यमंत्री
इन अधिकारियों को नहीं दी कोई जिम्मेदारी
कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, शाहीन अली खान, अजय असवाल, गौरव बजाड़, गा ेपाल सिंह और सावन कुमार चायल को अगले आदेशों तक पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा में रखा गया है। इन अधिकारियों को फिलहाल कार्मिक विभाग (क-4) में उपस्थिति देने के लिए कहा गया है।