School Lecturer: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 24 विषयों पर स्कूल व्याख्याता भर्ती के आवेदन मांगे हैं। इनमें सबसे अधिक हिंदी विषय 350 पद हैं। वहीं दूसरे नम्बर पर कॉमर्स विषय में 340 पदों पर भर्ती होगी।
जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से स्कूल व्याख्याता के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इस भर्ती के आवेदन करने की अंतिम तिथि चार दिसम्बर है। इसमें 2202 पदों की भर्ती के आवेदन मांगे गए हैं। इनमें से 2159 पदों पर स्कूल व्याख्याता की भर्ती होगी, वहीं स्कूल शिक्षा के लिए 43 पदों पर कोच की भर्ती की जाएगी।
आयोग की ओर से पांच नवम्बर से आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है। चार दिसम्बर को फॉर्म भरे जा सकेंगे।
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने 24 विषयों पर स्कूल व्याख्याता भर्ती के आवेदन मांगे हैं। इनमें सबसे अधिक हिंदी विषय 350 पद हैं। वहीं दूसरे नम्बर पर कॉमर्स विषय में 340 पदों पर भर्ती होगी।
स्कूल शिक्षा के लिए 43 पदों पर कोच की भर्ती की जाएगी। इसमें सबसे अधिक 37 पद फिजीकल एजुकेशन के लिए हैं। इसके अलावा फुटबॉल, रेसलिंग, खो-खो व हॉकी के लिए कोच नियुक्त किए जाएंगे।