जयपुर

अनिता जांगिड़ और मुकेश डांगी ने भजनों पर श्रोता हुए भावविभोग

Aug 12, 2026
Rajasthan

कोयम्बत्तूर. यहां सत्य प्रेम करुणा सेवा संस्थान, जोधपुर द्वारा आयोजित भक्ति महोत्सव एवं भजन संध्या श्रद्धा और सेवा का अद्भुत संगम आयोजित हुआ। श्री कोयम्बत्तूर जाट समाज ट्रस्ट के बेलालुर रोड स्थित भवन में हुए इस आयोजन में छत्तीस कौम के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में राजस्थान की सुप्रसिद्ध गायिका अनिता जांगिड़ और गायक मुकेश डांगी ने भजनों की प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम की विशेषता रही कि कलाकारों ने केवल भजन गायन ही नहीं किया, बल्कि दिव्यांग बच्चों के सहयोग का आह्वान भी किया। उनके साथ हुए नृत्य और भक्ति ने उपस्थित श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
अनेक मंडलों का रहा सहयोग
इस कार्यक्रम में तिरुपुर के प्रवासियों, कोयम्बत्तूर के विभिन्न समाज मंडलों और जाट समाज ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। संचालक जेठूसिंह राजपुरोहित ने प्रवासी बंधुओं से सेवा में सहयोग की अपील की और संस्थान प्रमुख हुक्माराम भाटी ने संस्थान के कार्यों की जानकारी देते हुए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने कहा अपनी कमाई का एक हिस्सा ऐसे सनातनी सेवा कार्यों में लगाना ही सच्ची मानवता है।

Updated on:
12 Aug 2026 06:00 am
Published on:
12 Aug 2026 06:00 am