जयपुर

अंता उपचुनाव 2025: कांग्रेस ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, गहलोत और पायलट समेत कई दिग्गज शामिल

Anta Assembly by-election: प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
2 min read
• •
Updated: 19 Oct 2025, 7:24 AM IST
Anta Assembly byelection 2025
Anta Assembly byelection 2025 (Patrika File Photo)

Anta Assembly by-election: जयपुर: अंता विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल ने 40 सदस्यीय सूची जारी की है, जिसमें प्रदेश के दिग्गज नेताओं से लेकर विधायकों और सांसदों तक को शामिल किया गया है।


बता दें कि सूची में प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट जैसे बड़े नाम शामिल हैं।


इनके अलावा राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र सिंह, सह प्रभारी ऋतिक मकवाना, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, विधायक हरीश चौधरी, राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहन प्रकाश, राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर, दानिश अबरार और दिव्या मदेरणा को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।


पूर्व मंत्री रामलाल जाट, विधायक अशोक चांदना, अर्जुन सिंह बामनिया और हरिमोहन शर्मा के साथ-साथ सांसद मुरारीलाल मीणा, भजनलाल जाटव, हरीश चंद्र मीणा, संजय जाटव और उम्मेदाराम बेनीवाल को भी प्रचारक सूची में जगह मिली है। उप नेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा, पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना, प्रताप सिंह खाचरियावास, ममता भूपेश और शकुंतला रावत को भी सूची में शामिल किया गया है।


इसके अलावा कोटा-बूंदी से लोकसभा प्रत्याशी रहे प्रहलाद गुंजल, विधायक रोहित बोहरा, गणेश घोगरा, अमीन कागजी, अमित चाचान, डूंगरराम गैदर और चेतन पटेल को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।

अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष सेवादल के हेम सिंह शेखावत, युवा कांग्रेस के अभिमन्यु पूनिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह और एनएसयूआई अध्यक्ष विनोद जाखड़ को भी जिम्मेदारी दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, दीपावली के बाद कांग्रेस के ये सभी स्टार प्रचारक अंता विधानसभा क्षेत्र में अपने दौरों की शुरुआत करेंगे।

Updated on:
19 Oct 2025, 7:24 AM IST
Published on: