
जयपुर। Rajasthan Assembly Elections 2018- लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 152 उम्मीदवारों की सूची शुक्रवार रात जारी कर दी।
बची हुई 48 सीटों की सूची अगले एक दो— दिन में आ सकती है। सचिन पायलट टोंक से और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरदारपुरा से चुनावी मैदान में उतरेंगे।
सीपी जोशी नाथद्वारा से, रामेश्वर डूडी नोखा से और गिरिजा व्यास उदयपुर से चुनाव मैदान में उतरेंगी। कांग्रेस की पहली सूची में कांग्रेस की पहली सूची में 9 मुस्लिमों को टिकट दिया गया है।
भाजपा ने 162 प्रत्याशियोंAshok Gehlot, Sachin Pilot will both contest in Rajasthan assembly ele की सूची में एक भी मुस्लिम को जगह नहीं दी। कांग्रेस ने 9 मुस्लिमों को टिकट दिया है। इनमें भाजपा से कांग्रेस में आए विधायक हबीबुर्रहमान और कांग्रेस के पूर्व विधायक नसीम अख्तर, सालेह मोहम्मद, अमीन खान, जाकिर हुसैन शामिल हैं। अमीन कागजी, हाकीम अली, दानिश अबरार, रफीक मंडेलिया नए चेहरे हैं।
रोचक मुकाबला : मजबूत प्रत्याशियों में जंग
भाजपा-----------------कांग्रेस
शंभुसिंह खेतासर----------अशोक गहलोत
अजीत सिंह मेहता---------सचिन पायलट
महेश प्रताप सिंह------------सीपी जोशी
गुलाबचंद कटारिया---------गिरिजा व्यास
अरुण चतुर्वेदी------------प्रताप खाचरियावास
राजपाल शेखावत----------लालचंद कटारिया
कैलाश मेघवाल-----------महावीर प्रसाद
राजेंद्र राठौड़-------------रफीक मंडेलिया
राव राजेंद्र सिंह-----------मनीष यादव