जयपुर

Ashok Gehlot : पीएम मोदी को अशोक गहलोत का कड़ा जवाब, अपने आप को देश से बड़ा मानने की भूल मत करिए

Ashok Gehlot : पीएम नरेंद्र मोदी ने अजमेर में कांग्रेस पर बड़ी टिप्पणी की। इस पर कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने कड़ा जवाब दिया। अशोक गहलोत ने कहा मोदी जी अपने आप को देश से बड़ा मानने की भूल मत करिए।

2 min read
अशोक गहलोत। फाइल फोटो पत्रिका

Ashok Gehlot : पीएम नरेंद्र मोदी ने अजमेर में कांग्रेस पर बड़ी टिप्पणी की। इस पर कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक गहलोत ने कड़ा जवाब दिया। अशोक गहलोत ने कहा मोदी जी अपने आप को देश से बड़ा मानने की भूल मत करिए।

अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि आज अजमेर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कांग्रेस पर की गई टिप्पणी उनकी राजनीतिक हताशा का प्रतीक है। जिस विचारधारा ने आजादी की लड़ाई में नाखून तक नहीं कटाया, उनका गौरवशाली इतिहास वाली कांग्रेस पर देश बांटने जैसे आरोप लगाना न केवल हास्यास्पद है, बल्कि वैचारिक दिवालियेपन का प्रमाण है।

ये भी पढ़ें

Dungarpur : खगोल प्रेमियों के लिए आज की शाम रहेगी बेहद खास, एक साथ दिखेगा छह ग्रहों का दुर्लभ मिलन

मोदी जी, याद रखिये आपका विरोध करना देश का विरोध करना नहीं है। अपने आप को देश से बड़ा मानने की भूल मत करिए।

सरकारी मंच का उपयोग केवल संकीर्ण राजनीति के लिए किया

अशोक गहलोत ने लिखा कि दुखद है कि सरकारी मंच का उपयोग आपने केवल संकीर्ण राजनीति के लिए किया। जनता उम्मीद कर रही थी कि आप मेरे पत्र द्वारा उठाए गए जनहित के मुद्दों पर बोलेंगे। क्या आप नहीं चाहते कि राजस्थान की तरह पूरे देश को 'Right to Health' मिले?

क्या गिग वर्कर्स वेलफेयर एक्ट और शहरी रोजगार गारंटी जैसे क्रांतिकारी फैसलों पर आपकी कोई रुचि नहीं है?। ERCP का भाजपा सरकार ने नाम बदला है पर कोई काम नहीं किया है। राजस्थान की जनता सच जानती है।

राजस्थान के उस कड़े कानून की सराहना करनी चाहिए था...

अशोक गहलोत ने आगे लिखा कि पेपर लीक पर राजनीति करने के बजाय आपको राजस्थान के उस कड़े कानून की सराहना करनी चाहिए थी जिसमें आजीवन कारावास की सजा, 10 करोड़ रुपए जुर्माना, दोषियों की संपत्ति जब्त जैसे प्रावधान हैं जो देश में मिसाल बना है।

युवाओं को बरगलाने की राजनीति कर रही है भाजपा

युवाओं को बरगलाने की राजनीति करने की बजाय केन्द्र सरकार के स्तर से ऐसा सख्त कानून बनाने की बात करनी चाहिए थी। भाजपा की सरकार तो राजस्थान में भाजपा सरकार के दौरान हुए OMR शीट घोटाले की जांच करने की हिम्मत तक नहीं दिखा पा रही।

अपनी गारंटी पर कायम नहीं रहे मोदी

अशोक गहलोत ने लिखा कि बेहतर यह होता कि आप विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस सरकार की योजनाएं बन्द न करने की अपनी गारंटी पर कायम रहते हुए आज मुख्यमंत्री को बन्द की गई योजनाओं को पुनः शुरू करने का निर्देश देते क्योंकि राजस्थान में आपके 'डबल इंजन' का खोखला नारा अब 'डबल जीरो' साबित हो रहा है।

ये भी पढ़ें

Jaipur Metro : जयपुर मेट्रो फेज-2 पर नया अपडेट, सीएम भजनलाल ने की बड़ी घोषणा
Published on:
28 Feb 2026 02:57 pm
Also Read
View All