जयपुर

पड़ोसी के घर नहाने आए किशोर की बिगड़ी नियत, नाबालिग से किया बलात्कार का प्रयास

शहर के भट्टा बस्ती इलाके में एक किशोरी से बलात्कार के प्रयास ( Attempt to rape in jaipur ) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ( jaipur police ) ने शनिवार को आरोपी बालअपचारी को निरुद्घ कर लिया। ( jaipur crime news )
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Dec 2019, 11:16 PM IST
Feature image

जयपुर
राजधानी जयपुर में महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जिसे रोक पाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। शुक्रवार को शहर के भट्टा बस्ती इलाके में एक किशोरी से बलात्कार के प्रयास ( attempt to rape in jaipur ) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ( jaipur police ) ने शनिवार को आरोपी बालअपचारी को निरुद्घ कर लिया।

यह है पूरा मामला ( jaipur crime news )

पुलिस ने बताया कि बजरंग नगर कच्ची बस्ती, भट्टा बस्ती निवासी एक महिला ने मामला दर्ज कराया है कि शुक्रवार को उसकी 15 वर्षीय बेटी पड़ोसी के घर झाडू-पौछा कर रही थी। इस दौरान पड़ोसी का बिहार निवासी 16 वर्षीय कारीगर घर पर नहाने आया। किशोरी को अकेला पाकर आरोपी बालअपचारी ने उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया।

शोर मचाने पर भागा आरोपी

किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी वहां से भाग निकला। पुलिस ने बाल अपचारी को निरुद्घ कर बाल संरक्षण समिति के सुपुर्द कर दिया। ( प्रतीकात्मक तस्वीर )

यह खबरें भी पढ़ें...

Published on: