जयपुर

अगले सात दिनों में पांच दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटा लें काम,  कहीं अटक न जाए

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंक कर्मचारी 30 और 31 जनवरी को हड़ताल पर जा रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Jan 2023, 9:30 AM IST
अगले सात दिनों में पांच दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटा लें काम,  कहीं अटक न जाए
अगले सात दिनों में पांच दिन बंद रहेंगे बैंक, फटाफट निपटा लें काम,  कहीं अटक न जाए

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंक कर्मचारी 30 और 31 जनवरी को हड़ताल पर जा रहे हैं। बैंक स्टाफ की दो दिवसीय हड़ताल के चलते जनवरी महीने के आखिर में चार दिन बैंक बंद रहेंगे। आपको बता दें कि 26 जनवरी को भी बैंकों में अवकाश रहेगा। 28 जनवरी को चौथा शनिवार है। इसलिए इस दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी। 29 जनवरी को रविवार है। इसलिए इस दिन बैंकों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके बाद 30 और 31 जनवरी को बैंक स्टाफ हड़ताल पर जा रहा है। इसलिए सेवाएं प्रभावित रहेंगी। यूनाइटेड फोरम के संयोजक महेश मिश्रा ने बताया कि यूनियन ने अपनी विभिन्न मांगों के लिए दबाव बनाने के लिए 30 जनवरी से दो दिवसीय हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। हमारी मांगों पर भारतीय बैंक संघ की कोई प्रतिक्रिया नहीं है। इसलिए हमारे आंदोलन को फिर से शुरू करने और 30 और 31 जनवरी को हड़ताल का आह्वान करने का निर्णय लिया गया है।

ये हैं मांगें

पांच दिवसीय बैंकिंग, पेंशन का अपडेशन, बचे हुए मुद्दे, राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली को खत्म करने, वेतन संशोधन के मांगों के चार्टर पर बातचीत की तत्काल शुरुआत और सभी कैडर में पर्याप्त भर्ती को लेकर है।

इंटरनेट बैंकिंग से मिलेगी राहत

बैंक की छुट्टियों की वजह से एटीएम कैश से लेकर अन्य सेवाएं ठप रह सकती हैं। हालांकि इन बैंक हॉलिडे के दौरान इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर आप घर बैठे अपना काम या लेन-देन आसानी से निपटा सकते हैं। बैंकों की ऑनलाइन सेवाएं 24 घंटे हफ्ते के सातों दिन चालू रहेंगी।

Published on: