जयपुर

CM Bhajanlal : राजस्थान में है आज है बड़ा संयोग, जानिए क्या है सीएम भजनलाल से इसका कनेक्शन

CM Bhajanlal : राजस्थान में आज खास संयोग है। आज भजनलाल सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूरे हो रहे हैं वहीं सरकार के सुप्रीमो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आज जन्मदिन भी है।

2 min read
मोती डूंगरी मंदिर में जन्मदिन पर आशीर्वाद लेते भजनलाल शर्मा। फोटो पत्रिका

CM Bhajanlal : राजस्थान में आज खास संयोग है। आज भजनलाल सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूरे हो रहे हैं वहीं सरकार के सुप्रीमो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आज जन्मदिन भी है। अपने जन्मदिन पर सुबह-सुबह सीएम भजनलाल शर्मा ने मोतीडूंगरी गणेश मंदिर और गोविंददेवजी मंदिर में दर्शन किए। फिर वे सांगानेर स्थित पिंजरापोल गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने गौसेवा की। इस अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर का अवलोकन कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। जानिए भजनलाल शर्मा का राजस्थान के मुख्यमंत्री बनने तक का सफर।

गोविंददेवजी मंदिर में भजनलाल शर्मा। फोटो पत्रिका

भाजपा के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज से ठीक दो वर्ष पहले दिसंबर 2023 में राजस्थान के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। आज उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल के 2 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर पूरे प्रदेश में 25 दिसंबर तक कार्यक्रम हो रहे हैं।

अटारी गांव से जयपुर तक सफर

भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री पद तक कैसे पहुंचे, उनके इस सफर की शुरुआत अटारी गांव होती है। वे बीते 37 साल से राजनीति में सक्रिय हैं। अटारी गांव में प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद भजनलाल शर्मा माध्यमिक शिक्षा के लिए नदबई आ गए। इसके साथ ही वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़ गए। 1990 में एबीवीपी का कश्मीर मार्च हुआ था, उसमें भजनलाल ने 100 कार्यकर्ताओं संग उधमपुर में गिरफ्तारी दी। 1992 में श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में जेल भी गए। फिर 1991-92 में उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिम्मेदारी मिली।

सीएम पद की तरफ भजनलाल के बढ़ते कदम

इस तरह भजनलाल शर्मा कदम दर कदम आगे बढ़ते रहे। भजन लाल शर्मा सिर्फ 27 वर्ष की उम्र में अटारी गांव के सरपंच (2000-2005) चुने गए। इसके बाद 2010 से 2015 पंचायत समिति सदस्य रहे। फिर भारतीय जनता युवा मोर्चा नदबई मंडल अध्यक्ष, जिला मंत्री भाजयुमो, तीन बार जिला अध्यक्ष भाजयुमो, जिला मंत्री भाजपा भरतपुर, 2009 से 2014 तक भरतपुर के जिला अध्यक्ष, 2014 से 2016 तक प्रदेश उपाध्यक्ष राजस्थान और 2016 से अब तक प्रदेश महामंत्री रहे।

इसके बाद उन्होंने 2023 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। 15 दिसंबर 2025 यानि आज दो वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Gang War : रविन्द्र कटेवा की हत्या के लिए दी गई थी 50 लाख की सुपारी, 7 गिरफ्तार

Updated on:
15 Dec 2025 10:16 am
Published on:
15 Dec 2025 09:57 am
Also Read
View All

अगली खबर