जयपुर

Bisalpur Dam : बीसलपुर डेम के लिए आज की रात अहम, बांध को लेकर आ रही ये बड़ी खबर…

बीसलपुर बांध के लिए आज की रात अहम है। डेम में लगातार जल स्तर बढ़ रहा है।

less than 1 minute read
Aug 25, 2024
File Photo

जयपुर। बीसलपुर डेम से जुड़ी बड़ी खबर है। प्रदेश में आज 32 जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में आज भीलवाड़ा सहित कई जिलों में बारिश हो रही है। बीसलपुर डेम की करे तो भीलवाड़ा सहित कई स्थानों पर बारिश के कारण डेम में पानी की आवक बढ़ गई है। डेम में लगातार जल स्तर बढ़ रहा है। आज दिनभर से कई स्थानों पर बारिश चल रही है। जिससे सभी नदियों में पानी की अच्छी आवक हुई है। त्रिवेणी नदी में पानी की जोरदार आवक हुई। जिससे तट पर स्थित महादेव मंदिर में पानी घुस गया है और सभी घाट पानी में डूब गए।

बीसलपुर बांध के लिए आज की रात अहम है। डेम में लगातार जल स्तर बढ़ रहा है। बीसलपुर बांध में भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर की है और आज शाम तक बांध 313.55 आरएल मीटर तक भर चुका है। ऐसे में अब दो आरएल मीटर से भी कम खाली है। यदि त्रिवेणी नदी के बहाव में और तेजी आई तो बांध जल्द भर जाएगा।

Updated on:
25 Aug 2024 09:44 pm
Published on:
25 Aug 2024 09:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर