जयपुर

राजस्थान से बड़ी खबर : आज इन सीटों पर सरपंच, उपसरपंच व अन्य खाली पदों के लिए उपचुनाव, सुबह 8 बजे से मतदान जारी

राजस्थान में पंचायतीराज संस्‍थाओं के 205 खाली पदों पर आज उपचुनाव हो रहे है।

2 min read
Feb 14, 2025

जयपुर। राजस्थान में पंचायतीराज संस्‍थाओं के 205 खाली पदों पर आज उपचुनाव हो रहे है। इनमें जिला प्रमुख के 3, प्रधान के 1, उपप्रधान के 1, जिला परिषद सदस्य के 4, पंचायत समिति सदस्य के 18, सरपंच के 20, उपसरपंच के 15 और पंच के 143 रिक्त पदों के लिए उपचुनाव हो रहे है। सभी मतदान केंद्रों पर आज सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया है। मतदान केंद्रों के बाहर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था दिखाई दे रही है। आज शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ही मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात मतगणना होगी। उपसरपंच के चुनाव के लिए 15 फरवरी को समस्त आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मतदान होगा और मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात मतगणना होगी।

जयपुर में इन सीटों पर हो रहे उपचुनाव…

जयपुर जिले में आज सांभरलेक पंचायत समिति सदस्य संख्या 13, कोटखावदा पंचायत समिति की बल्लुपुरा पंचायत, तूंगा पंचायत समिति की पालावाला जाटान पंचायत एवं चाकसू पंचायत समिति की थली पंचायत के सरपंच के लिए उप चुनाव हो रहा है। सांभर लेक पंचायत समिति की जयसिंहपुरा पंचायत, कोटखावदा पंचायत समिति की बल्लूपुरा पंचायत एवं तूंगा पंचायत समिति की पालावाला जाटान पंचायत के उपसरपंच के लिए उपचुनाव हो रहा है। भैसावा पंचायत के पंच वार्ड संख्या 10, विजयपुरा पंचायत के पंच वार्ड संख्या 15, नटाटा पंचायत के पंच वार्ड संख्या 2, काशीपुरा पंचायत के पंच वार्ड संख्या 5, हरसूलिया पंचायत के पंच वार्ड संख्या 6, हबसपुरा पंचायत के पंच वार्ड संख्या 2, जयसिंहपुरा पंचायत के पंच वार्ड संख्या 10, बल्लुपुरा पंचायत के पंच वार्ड संख्या 1,2,3 एवं 4 में उपचुनाव हो रहा है। वहीं तुंगा पंचायत समिति के पालावाला जाटान पंचायत के पंच वार्ड संख्याक 1,2,3,4,5,6 एवं 7 के साथ साथ किशनपुरा पंचायत के पंच वार्ड संख्याक 5,6 और 7 के लिए उपचुनाव हो रहा है।

आज सार्वजनिक अवकाश…

पंचायतीराज संस्‍थाओं के खाली पदों पर 14 फरवरी को उप-चुनाव हो रहे है। संबंध‍ित न‍िर्वाचन क्षेत्र के कार्यालयों में आज सार्वजन‍िक अवकाश है। ज‍िला न‍िवार्चन अध‍िकारी (पंचायत) डॉ. ज‍ितेंद्र कुमार सोनी ने पंचायतीराज संस्‍थाओं के उपचुनाव के ल‍ि‍ए संबंध‍ित न‍िर्वाचन क्षेत्र के कार्यालयों में सार्वजन‍िक अवकाश के लिए आदेश जारी किए है।

Published on:
14 Feb 2025 09:28 am
Also Read
View All

अगली खबर