जयपुर

Rajasthan Election 2018: नरेन्द्र मोदी की राजस्थान के हर संभाग में होगी बड़ी सभा

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Oct 03, 2018
Pm modi and amit shah

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता को चुनावों में भुनाने के लिए भाजपा ने राजस्थान के हर संभाग में बड़ी रैली करवाने की तैयारी कर ली है। इसकी शुरुआत 6 अक्टूबर को अजमेर संभाग से राजस्थान गौरव यात्रा की समापन सभा से करवाई जा रही है।

सभाओं में दो से तीन लाख लोगों को लाने का लक्ष्य
सूत्रों के मुताबिक, पीएम की सभाओं में दो से तीन लाख लोगों को लाने का लक्ष्य रखा जा रहा है। भाजपा की कोशिश है कि चुनावों में मोदी की लोकप्रियता से जनता को प्रभावित किया जा सके। हर संभाग में इतनी बड़ी रैली करवा कर पार्टी पक्ष में माहौल बनाएगी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का हो चुका है दौरा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह राजस्थान के सभी संभागों का दौरा कर चुके हैं। बीकानेर संभाग का दौरा बाकी है, जो चार अक्टूबर का पूरा हो जाएगा। माना जा रहा है कि इस दौरे का पूरा फीडबैक वे पीएम को भी देंगे और राजस्थान में किन मुद्दों को छूना है, यह भी तय किया जाएगा।

तृणमूल, चंद्रबाबू की तरह बढ़ेंगे आगे: तिवाड़ी
वहीं भारत वाहिनी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस,चंद्रबाबू नायडू ने अपने प्रदेशों में बहुत कम समय में बदलाव ला दिया था।

प्रदेश में भी एेसा ही होगा। पार्टी की मंगलवार को यहां आयोजित कोर कमेटी की बैठक में तिवाड़ी ने कहा कि प्रदेश में 1952 से ही तीसरी ताकत का वर्चस्व रहा है।

वर्तमान स्थिति को देखा जाए तो भाजपा का कोर वोट बैंक राजपूत, ब्राह्मण और व्यापारी भारत वाहिनी की ओर मुड़ गया है। पार्टी के बड़े मुद्दे सामाजिक समरसता, आर्थिक न्याय, रोजगार और शिक्षा रहेंगे।

Updated on:
03 Oct 2018 08:45 am
Published on:
03 Oct 2018 08:37 am