जयपुर

बीसलपुर बांध: मानसून पड़ा कमजोर, अब बांध के भरने के फिफ्टी-फिफ्टी चांस !

रविवार सुबह नदी का बहाव और घटकर 2.80 मीटर ही रह गया है। ऐसे में बांध के भरने के चांस अब फिफ्टी-फिफ्टी रह गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 18 Aug 2024, 10:16 AM IST
Feature image

बांध में आने वाली नदी का बहाव हुआ कम
जयपुर। बीसलपुर बांध के लबालब होने की खुशी से पहले ग्रहण लग गया है। मानसून एकाएक कमजोर पड़ गया है। बांध में त्रिवेणी नदी का बहाव भी अब कम हो गया है। ऐसे में बहुत ही धीमी गति से बीसलपुर बांध का गेज बढ़ रहा है। पिछले चौबीस घंटे मात्र 11 सेंटीमीटर ही बांध में पानी आया है। बांध यदि पूरा भरता है तो वर्तमान पानी की आवक को देखते हुए समय और अधिक लगेगा।

यूं समझे पिछले चार दिन में इस रफ्तार से भरा बांध
15 अगस्त: सुबह छह बजे तक गेज-312.73 आरएल मीटर
16 अगस्त: सुबह छह बजे तक गेज -312.93 आरएल मीटर
17 अगस्त: सुबह छह बजे तक गेज-313.09 आरएल मीटर
18 अगस्त: सुबह छह बजे तक गेज-313.21 आरएल मीटर
बांध की भराव क्षमता-315.50 आरएल मीटर

त्रिवेणी नदी का घट रहा बहाव
आस-पास के क्षेत्र में बारिश नहीं होने से बांध में आने वाली त्रिवेणी नदी का बहाव अब लगातार कम होता जा रहा है। त्रिवेणी नदी जहां पिछले कुछ दिनों से तीन मीटर से बहाव क्षेत्र से बह रही थी, वहीं शनिवार को पूरे दिन यही नदी 2.90 मीटर बहाव से बही है। रविवार सुबह नदी का बहाव और घटकर 2.80 मीटर ही रह गया है। ऐसे में बांध के भरने के चांस अब फिफ्टी-फिफ्टी रह गए हैं।

इधर सिंचाई विभाग की गेट खोलने की तैयारियां पूर्ण
मानसून भले ही कमजोर पड़ गया हो, पानी की आवक कम हो रही हो। लेकिन सिंचाई विभाग ने अपनी पूरी तैयारियां कर ली हैं। बांध के 18 गेट हैं। बांध के गेट खोलने से सायरन बजाने व आस-पास के इलाकों में भी सूचना दी जाएगी।

Updated on:
18 Aug 2024, 10:16 AM IST
Published on: