
Bisalpur Dam water leval today:बांध में कुल भराव क्षमता है 315.50 आएलएल मीटर है और शुक्रवार चार बजे तक 312.98 आरएल मीटर तक आ गया पानी
जयपुर। जयपुर शहर की लाइफलाइन कहे जाने वाले बीसलपुर बांध में पानी की लगातार आवक से खुशी बढ़ती जा रही है। जिस तरह बांध में आने वाले पानी की रफ्तार तेज हो रही है, ऐसे में इस माह के अंत से पहले तक भी बांध के भरने की उम्मीद अब जगने लगी है। इधर सिंचाई विभाग भी पूरी तरह से मुस्तैद हो चुका है।
त्रिवेणी नदी पूरे जोश के साथ बह रही है। सिंचाई विभाग के अनुसार नदी काफी समय से तीन मीटर से बह रही है। ऐसे में बांध में पानी की आवक काफी तेजी से हो रही है।
16 अगस्त को इस तरह से आया बांध में पानी
06 AM तक-312.91आरएलए मीटर
12 PM तक--312.95 आरएलए मीटर
02 PM तक--312.97 आरएलए मीटर
04 PM तक--312.98 आरएलए मीटर
05 PM तक-312.99 आरएलए मीटर
गेट खोलने के लिए प्रशासन चाक चौबंद
बारिश का मौसम है। बांध के कैचमेंट एरिया व त्रिवेणी नदी क्षेत्र के आस-पास के जिलों में भारी बारिश का भी अलर्ट है। ऐसे में बांध में पानी की आवक कभी भी एकाएक तेज भी हो सकती है। इसके चलते सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बांध के सभी 18 गेटों पर निगरानी तेज कर दी है।
बांध पर लगाए सायरन के साथ बांध के गेट, मोटर आदि की चैकिंग मानसून पूर्व की गई है। वहीं डेम पर सुरक्षा को लेकर चौबीस घंटे निगरानी के लिए सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी तैनात किए गए हैं।
Updated on:
16 Aug 2024, 5:59 PM IST
Published on:
16 Aug 2024, 5:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.