
जयपुर। राजस्थान के प्रमुख बांध बीसलपुर के भरने की अब उम्मीद जगने लगी है। आखिरकार अब बांध में काफी पानी आ गया है। बांध में पानी की आवक लगातार जारी है, लेकिन पानी की आवक की स्पीड कम भी होने लगी है। त्रिवेणी नदी का जलस्तर भी घटा है। वर्तमान में जिस रफ्तार से बांध में पानी आ रहा है, यही रफ्तार लगातार जारी रही तो बांध को पूरा भरने में अभी करीब बीस दिन लग सकते हैं।
यूं समझे बांध को भरने के समय का पूरा गणित
बांध की भराव क्षमता-315.50 आरएल मीटर
वर्तमान में बांध में पानी-312.73 आरएल मीटर
वर्तमान में बांध इतना खाली- 2.77 आरएल मीटर (277 सेमी.)
रोजाना पानी की आवक-12 से 14 सेमी.
इस रफ्तार पानी की रोजाना आवक होने पर पूरा भरने की उम्मीद-करीब 20 दिन
इधर बीसलपुर बांध के गेट खोलने की तैयारियां पूरी
जिस रफ्तार से पानी की आवक बांध में हो रही है। ऐसे में सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भी पूरी उम्मीद हो गई है कि देर-सवेर ही सही, बांध पूरा भर ही जाएगा। इसलिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बीसलपुर बांध के गेट खोलने की पूरी तैयारियां कर ली हैं। बांध में पानी की आवक अचानक तेज हुई तो बांध के जल्द भी भर सकता है।
यह भी पढें : लबालब होने में अब बस इतना ही दूर है बीसलपुर बांध
Updated on:
15 Aug 2024, 9:56 PM IST
Published on:
15 Aug 2024, 9:49 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.