25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक…दो….और ये तीन…लबालब होने में अब बस इतना ही दूर है बीसलपुर बांध

बांध के लबालब होने में बस ये गिनती होना बाकी है। अब बांध तीन आरएल मीटर दूर है। उम्मीद है कि इस माह के अंत तक यह बांध भर जाएगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh Dixit

•

Updated: 14 Aug 2024, 2:32 PM IST


जयपुर। राजस्थान के प्रमुख बांधों में से एक बीसलपुर बांध की अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अब बस एक…दो…तीन होना बाकी है यानी बीसलुपर बांध अब केवल भरने के लिए तीन आरएल मीटर दूर है। यह भी उम्मीद जताई जा रही है बांध के केचमेंट क्षेत्र में मानसून इसी तरह मेहरबान रहा तो इस माह के अंत तक यह बांध भर जाएगा।
बीसलपुर बांध में लगातार पानी की आवक जारी है। बुधवार सुबह छह बजे तक बांध में 312.59 आरएल मीटर पानी आ चुका था, वहीं दोपहर बारह बजे 312.62 आरएल मीटर आ गया।

प्रति दो घंटे में एक सेंटीमीटर आ रहा पानी
बीसलपुर बांध में पानी की आवक तेजी से हो रही है। प्रति दो घंटे में एक सेंटीमीटर पानी आ रहा है। मंगलवार सुबह छह बजे तक जहां बांध में 312.47 आरएल मीटर पानी था, वहीं बुधवार को सुबह छह बजे तक यह 312. 59 आरएल मीटर पानी हो गया। यानी पिछले चौबीस घंटे में बांध में पानी की आवक 12 सेंटीमीटर तक रही है।

वर्तमान में इतना है बीसलपुर बांध में पानी
बुधवार (14 अगस्त) दोपहर तक 312.62 आरएल मीटर
बांध की कुल भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर
बांध भरने के लिए अब इतना चाहिए पानी-2.91 आरएल मीटर

यह भी पढें : Good News : बहुत जल्द आने वाली है खुशखबरी: 20 साल में 7 वीं बार छलकने को बेताब हो रहा राजस्थान का यह प्रमुख बांध

पिछली बार खोले थे चार गेट
बांध अब तक 6 बार पूरा भर चुका है। पिछली बार वर्ष 2022 में यह बांध पूरा भर गया था। तब बांध के चार गेट खोले थे।

चार जुलाई से बांध में आ रहा पानी
सिंचाई विभाग के अधिकारियों के अनुसार बांध में चार जुलाई से पानी की आवक लगातार जारी है। चार जुलाई को बांध का जलस्तर जहां 309.66 आएल मीटर था, वहीं बुधवार दोपहर तक इसका जलस्तर 312.62 आरएल मीटर दर्ज किया गया है।

यह भी पढें : अब बस थोड़ा सा और इंतजार राजस्थान का एक और प्रमुख बांध भी छलकने का आतुर

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग