जयपुर

बीसलपुर बांध: सायरन बजाने और गेट खोलने की तैयारियां अब तेज

बांध का लेवर अब 313 आरएल मीटर को कर गया क्रॉस, भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर की। ऐसे में अब बस ढाई कदम ही दूर बांध भरने में
2 min read
• •
Updated: 17 Aug 2024, 11:06 AM IST
Feature image

जयपुर। राजस्थान के प्रमुख बांध बीसलपुर बांध में अब सायरन बजाने की तैयारी तेज हो गई है। बांध में हर घंटे तेजी से पानी आ रहा है। बांध में त्रिवेणी नदी से बहाव अब भी करीब तीन मीटर के आस-पास चल रहा है। बांध अब पूरा भरने से मात्र ढाई आरएल मीटर भी नहीं रहा है। ऐसे में सिंचाई विभाग के अधिकारी चाक चौबंद हो गए हैं। बांध भरने से पहले सायरन बजाने और गेट खोलने की तैयारियों में जुट गए हैं।
पिछले चौबीस घंटे की बात की जाए तो बांध में 16 सेंटीमीटर पानी आया है।

यूं समझे पिछले तीन दिन में इस रफ्तार से भरा बांध
15 अगस्त: सुबह छह बजे तक-312.73 आरएल मीटर
16 अगस्त: सुबह छह बजे तक-312.93 आरएल मीटर
17 अगस्त: सुबह छह बजे तक-313.09 आरएल मीटर

गेट खोलने से पहले होंगे ये तीन प्रमुख काम
1-जैसे ही बांध के गेट खोलने की प्रक्रिया शुरू होगी, उससे पहले आस-पास के गांवों में मौखिक तौर पर सूचना दी जाएगी।
2-बांध पर सायरन बजाया जाएगा। ताकि आस-पास के इलाके के लोग अलर्ट हो जाएं।
3-डेम के आस-पास के लोगों और वाहनों का हटाया जाएगा।

त्रिवेणी नदी से बहाव हुआ अब कुछ कम
बांध में इस समय त्रिवेणी नदी से पानी की आवक जारी है। पिछले कुछ समय से त्रिवेणी नदी तीन मीटर से बह रही थी। वहीं अब त्रिवेणी नदी से बहाव कुछ कम हुआ है। शुक्रवार रात जहां दस बजे तक इसका बहाव 3 मीटर था, वहीं शनिवार सुबह छह बजे के यह 2.90 मीटर पर बह रही है।

Updated on:
17 Aug 2024, 11:06 AM IST
Published on: