जयपुर

भाजपा ने भी शुरू की नियुक्ति : तीन मण्डलों की सौंपी कमान

BJP

less than 1 minute read
Jul 16, 2021
भाजपा ने भी शुरू की नियुक्ति : तीन मण्डलों की सौंपी कमान

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (जयपुर शहर) ने शहर के तीन मण्डलों के अध्यक्ष की घोषणा की है। जिला अध्यक्ष माननीय राघव शर्मा के अनुसार मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र में मालवीय नगर मण्डल में शैलेष शाह, झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के गोकुलपुरा मण्डल में सतेन्द्र सिंह शेखावत और सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के श्योपुर मण्डल में जगदीश सिंह चन्द्रावत को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा हो रही मुखर..
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान सरकार के खिलाफ मुखर हो रही है। सरकार के खिलाफ पिछले दिनों हल्ला बोल चुकी है। इस बार मोर्चा संभालने की बारी बीजेपी की जयपुर शहर इकाई की थी। शहर अध्यक्ष राघव शर्मा की अगुवाई में हुए प्रदर्शन में लंबे समय बाद बीजेपी के कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। इस प्रदर्शन के जरिए बीजेपी ने सरकार को कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर घेरने की कोशिश की। बीजेपी नेताओं ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था चौपट हो गई है, दलितों के खिलाफ अत्याचार बढ़ गए हैं, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों की संख्या में भी बढ़ोतरी की बात बीजेपी नेताओं ने कही।

Published on:
16 Jul 2021 10:11 pm
Also Read
View All