जयपुर

BJP के दिग्गज अरुण जेटली के निधन की खबर से हर तरफ शोक, आखिरी बार इस खास काम के लिए आए थे राजस्थान

Arun Jaitley Passes Away : Arun Jaitley Dead News is True : पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली (66) का शनिवार को दिल्ली Aiims में निधन हो गया। जेटली के निधन की खबर के बाद Rajasthan समेत पूरे देश में शोक की लहर छा गई। पिछले साल हुए Rajasthan Vidhan Sabha Chunav 2018 में अरूण जेटली ने अहम रोल अदा किया था। जेटली ने 27 नवंबर को राजस्थान का घोषणापत्र जारी किया था। ये उनका राजस्थान का आखिरी दौरा था। Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया।

2 min read
Aug 24, 2019

जयपुर। Arun Jaitley Passes Away : पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली (66) का शनिवार को दिल्ली एम्स ( Aiims ) में निधन हो गया। जेटली के निधन की खबर के बाद राजस्थान समेत पूरे देश में शोक की लहर छा गई। Arun Jaitley ने दोपहर 12 बजकर 7 मिनट पर अंतिम सांस ली। वे काफी समय से बीमार थे और एम्स में भर्ती थे।

राजस्थान में जारी किया था BJP का घोषणापत्र

जेटली अपने राजनीतिक कार्यकाल में कई बार राजस्थान में आए। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव ( Rajasthan Vidhan Sabha Election 2018 ) में अरूण जेटली ने अहम रोल अदा किया था। जेटली ने 27 नवंबर को राजस्थान का घोषणापत्र जारी किया था। ये उनका राजस्थान का आखिरी दौरा था।

घोषणापत्र जारी करते हुए अरुण जेटली ने कहा था कि देश में जो आर्थिक प्रगति है जब उसका विकास अधिक बढ़ता है तो स्वाभाविक है वो केवल एक आंकड़ा नहीं होता, वो हर नगर में, हर शहर में, हर गांव में उसके चिह्न दिखाई देते हैं, और उससे विकास जब बढ़ता है तो सरकार के पास राजस्व भी अधिक आता है।

जेटली के निधन की खबर से राजस्थान में भी शोक की लहर छा गई। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ), उप मुख़्यमंत्री सचिन पायलट ( Sachin Pilot ), पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ( Vasundhara Raje ) सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया।

वसुंधरा बोलीं 'मैनें अपना नेक दिल भाई खो दिया'

पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि ये समाचार सुन कर मन अत्यंत आहत है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि जेटली जी का निधन भाजपा और देश के लिये ही नहीं मेरे लिए भी एक अपूरणीय क्षति है।

राजे ने कहा कि ‘मेरा एक ऐसा भाई चला गया जो नेक दिल, ईमानदार और सबके सुख-दुःख में काम आने वाला इंसान था।’ उन्होंने देश में आर्थिक सुधार की दिशा में कई महत्व पूर्ण क़दम उठाये। वित्त मंत्री के रूप में जेटली ने देश का नाम ऊंचा किया। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें।

CM गहलोत ने जताया दुःख -

डिप्टी CM सचिन पायलट ने Tweet कर किया शोक व्यक्त -

Published on:
24 Aug 2019 03:16 pm
Also Read
View All