जयपुर

Dholpur : निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से दो मजदूरों की मौत, आधा दर्जन मजदूर घायल

– घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में किया उपचार के लिए भर्ती जयपुर। राजस्थान के धौलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। धौलपुर के बाड़ी क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से मौके पर ही दो मजदूरों की मौत हो गई। इसके अलावा छह मजदूर घायल हो गए। घायल मजदूरों को धौलपुर शहर […]

less than 1 minute read
May 02, 2024

- घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में किया उपचार के लिए भर्ती

जयपुर। राजस्थान के धौलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। धौलपुर के बाड़ी क्षेत्र में एक निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से मौके पर ही दो मजदूरों की मौत हो गई। इसके अलावा छह मजदूर घायल हो गए। घायल मजदूरों को धौलपुर शहर के अलग-अलग अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मृतकों को धौलपुर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। आज सवेरे उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच करते हुए छत गिरने के लिए कारणों का पता लगा रही है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को धौलपुर के बाड़ी कस्बे में यह हादसा हुआ। शहर में एक निर्माणाधीन मकान की छत ढह गई। इस कारण वहां कार्य कर रहे मजदूर छत के नीचे दब गए। इस हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा छह अन्य मजदूर घायल हो गए। घायल मजदूरों को तत्काल धौलपुर के बाड़ी क्षेत्र के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं मृत मजदूरों को आज सवेरे पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

Published on:
02 May 2024 09:42 am
Also Read
View All

अगली खबर