जयपुर

Rajasthan: केन्द्र सरकार ने वी. श्रीनिवास को किया रिलीव, बन सकते हैं राजस्थान के नए मुख्य सचिव

राजस्थान में शीर्ष प्रशासनिक बदलाव के संकेत तेज हो गए हैं। केन्द्र ने वरिष्ठ IAS अधिकारी वी. श्रीनिवास को रिलीव कर राज्य को लौटा दिया।

less than 1 minute read
Nov 14, 2025
वी. श्रीनिवास। फोटो- पत्रिका

जयपुर। केन्द्र सरकार ने प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी वी. श्रीनिवास की सेवाएं राज्य सरकार को लौटा दी हैं। श्रीनिवास को राज्य सरकार के आग्रह पर रिलीव किया गया है। सूत्रों के अनुसार उन्हें राजस्थान का मुख्य सचिव बनाए जाने की तैयारी है।

उधर नियुक्ति संबंधी कैबिनेट कमेटी ने मुख्य सचिव सुधांश पंत को कैबिनेट सचिवालय में विशेषाधिकारी के रूप में नियुक्ति की मंजूरी दी है। कैबिनेट की नियुक्ति संबंधी समिति ने शुक्रवार को श्रीनिवास की सेवाएं केन्द्र से राज्य को लौटाए जाने और पंत को कैबिनेट सचिवालय में ओएसडी नियुक्त करने के संबंध में आदेश जारी किया।

ये भी पढ़ें

Rajasthan : आईएएस वी श्रीनिवास की मुख्यमंत्री भजनलाल से मुलाकात, जानें क्यों बनी चर्चा का विषय

मुख्यमंत्री से मिले थे श्रीनिवास

गौरतलब है कि मुख्य सचिव सुधांश पंत के केन्द्र में प्रतिनियुक्ति पर जाने व राज्य मंत्रिमंडल फेरबदल की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को दिल्ली में कई प्रमुख व्यक्तियों से मुलाकात की थी। केन्द्र में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी वी. श्रीनिवास भी सीएम से मिले थे, जिसके बाद उनको मुख्य सचिव बनाए जाने की अटकलें तेज हो गई थीं।

इस बीच मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद राज्य सरकार ने नए मुख्य सचिव के लिए प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत वी. श्रीनिवास को वापस बुलाने का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेज दिया था। सूत्रों के अनुसार दिल्ली भेजे गए प्रस्ताव में वी. श्रीनिवास को केन्द्र सरकार से रिलीव करने का आग्रह किया गया था।

यह वीडियो भी देखें

सेवाएं राज्य सरकार को लौटाई

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में बनी केन्द्र की नियुक्ति संबंधी कैबिनेट समिति से मंजूरी मिलने के बाद श्रीनिवास को मंत्रालय से रिलीव कर सेवाएं राज्य सरकार को लौटाई गई हैं। केन्द्र में प्रशासनिक सुधार, लोक शिकायत एवं पेंशन विभाग के सचिव श्रीनिवास 1989 बैच के हैं और सीएस के लिए दावेदार अन्य अधिकारियों से वरिष्ठता में भी ऊपर हैं।

ये भी पढ़ें

Rajasthan New Chief Secretary: कौन बनेगा राजस्थान का नया मुख्य सचिव? रेस में इन 5 IAS अफसरों के नाम सबसे आगे

Also Read
View All

अगली खबर