
चेटीचंड सिंधी मेला समिति,महानगर जयपुर के तत्वावधान में चेटीचंड कार्यक्रमों के तहत रविवार को प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश जी पूजन का कार्यक्रम हुआ। समिति अध्यक्ष अशोक सेवानी ने बताया कि मोती डूंगरी स्थित श्री गणेश जी मंदिर में विघ्नहर्ता को मोदक , पुष्प और दुर्वा अर्पित कर चेटीचंड कार्यक्रमों की सफलता की प्रार्थना की गई। गजानन महाराज को सिंधी शहनाई और ढोल पर डांडिए खड़का कर रिझाया गया ।
कार्यक्रम संयोजक दिलीप पारवानी ने बताया कि विनायक पूजन के पश्चात सभी वाहन रैली द्वारा मालवीय नगर सेक्टर 2 स्थित श्री झूलेलाल मंदिर पहुंचें वहां वरुणावतार श्री झूलेलाल जी का पूजन हुआ ।जल और ज्योति की आराधना हुई ।सभी ने आंचल फैला कर पल्लव प्रार्थना से चेटीचंड कार्यक्रमों की सफलता की कामना की ।कार्यक्रम में गोविंद रामनानी ,मोहन नानकानी,कन्हैया लाल लखवानी, हरीश असरानी ,हितेश आडवाणी,कपिल पंजवानी ,प्रदीप मेठवानी,ललित राजू ,किशन गुरबाणी , भरत दुलानी ,अर्जुन सचदेव ,देवानंद कोरजानी ,राकेश कृपलानी ,निहाल चंद ,नारायण दास, मातृ शक्ति सहित सैंकड़ों समाज बंधु उपस्थित थे।