जयपुर

मुख्यमंत्री के गृह जिला की पुलिस सबसे सतर्क और लोग लापरवाह

जोधपुर पुलिस ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सबसे अधिक की कार्रवाई  
2 min read
• •
Updated: 8 Jun 2020, 12:31 AM IST
rest for police cops
rest for police cops

जयपुर. राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जिले की पुलिस सबसे सतर्क है। कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों की कार्रवाई की पड़ताल की तो इसमें सबसे अव्वल जोधपुर पुलिस रही है। वहीं बूंदी पुलिस लगभग सबसे पीछे रही है। जोधपुर पुलिस ने मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ जहां 14 मई से 6 जून तक 3570 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। वहीं बूंदी पुलिस ने मात्र 82 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इसी प्रकार सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने वालों के खिलाफ जोधपुर पुलिस ने 7254 लोगों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। बंदी पुलिस ने मात्र 5 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। यूं समझे टॉप फाइव अव्वल और पीछे रहने वाली पुलिस की कार्रवाई:

मास्क नहीं लगाने पर यह अव्वल

जिला लोगों के खिलाफ कार्रवाई

जोधपुर 3570
बारां 3066
झालावाड़ 2446
पाली 2368
उदयपुर 2139

मास्क नहीं लगाने पर कार्रवाई करने में पीछे रहने वाले जिले

बंूदी 82
दौसा 108
डंूगरपुर 113
जालौर 92
सवाईमाधोपुर 398

दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई में अव्वल रही जिला पुलिस

जिला - दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई
जयपुर -- 398
कोटा - 390
जोधपुर 371
झुंझुनूं - 340
अलवर - 331

दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई में पीछे रहने वाली जिला पुलिस

बूंदी - 5
जालौर - - 18
जैसलमेर - 25
दौसा - 31


इसलिए सतर्क पुलिस

प्रदेश में सभी जिला पुलिस को कोविड-19 की रोकथाम के लिए गृह विभाग की गाइडलाइन की सख्ती से पालना कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। पालना के लिए जिला पुलिस को लापरवाह लोगों के बीच में रहना पड़ रहा है। इससे पुलिसकर्मियों के भी संक्रमित होने की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद कई जिला पुलिस मुश्तैदी से लापरवाह लोगों के खिलाफ एक के बाद एक कार्रवाई कर रही है।

सभी जिला पुलिस को कोविड-19 की रोकथाम के लिए सख्ती से पालना कराने के निर्देश दिए गए हैं। सभी जिलों से रोज पालना की रिपार्ट मांगी जा रही है।

बीएल सोनी, डीजी क्राइम, राजस्थान पुलिस

Updated on:
8 Jun 2020, 12:31 AM IST
Published on: