जयपुर

CM भजनलाल ने IAS अखिल अरोड़ा पर ही क्यों जताया भरोसा? शिखर अग्रवाल की इस वजह से हुई CMO से छुट्टी; जानें

Rajasthan IAS Transfer: राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने देर रात 48 IAS अधिकारियों के तबादले कर एक बड़ा प्रशासनिक सर्जिकल स्ट्राइक किया।

2 min read
Nov 22, 2025
पत्रिका फाइल फोटो

Rajasthan IAS Transfer: राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने देर रात 48 IAS अधिकारियों के तबादले कर एक बड़ा प्रशासनिक सर्जिकल स्ट्राइक किया। इस फेरबदल को मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) और मुख्य सचिव सुधांश पंत के बीच चले लंबे तनाव के बाद का परिणाम माना जा रहा है। सबसे अहम बदलाव मुख्यमंत्री कार्यालय में हुआ, जहां अब तक ACS रहे शिखर अग्रवाल को हटाकर उनकी जगह वरिष्ठ IAS अखिल अरोड़ा को नियुक्त किया गया है। अखिल अरोड़ा अब एक साथ CMO के ACS के अलावा स्वास्थ्य एवं भूमि-जल संसाधन विभाग के ACS का दायित्व भी संभालेंगे।

ये भी पढ़ें

Jaipur Police Big Action: 49 पुरुष और 11 महिलाएं गिरफ्तार, शहर में बैठे-बैठे विदेश में कर रहे थे बड़ा कांड, 57 कंप्यूटर जब्त

अखिल अरोड़ा पर CM का खास भरोसा

अखिल अरोड़ा 1993 बैच के वरिष्ठ IAS हैं, जिनका वित्त विभाग में पांच साल से ज्यादा का गहरा अनुभव है। अशोक गहलोत सरकार में अक्टूबर 2020 से जून 2025 तक उन्होंने वित्त विभाग संभाला और गहलोत सरकार के अंतिम तीन बजट के साथ-साथ भजनलाल सरकार के पहले दो बजट भी पेश किए। सूत्रों के मुताबिक उनकी सबसे बड़ी खूबी है फाइलों का तेज निस्तारण और नीतिगत मामलों में गहरी पकड़।

बता दें, जून 2025 में उन्हें वित्त से हटाकर PHED का दायित्व दिया गया था, लेकिन CM भजनलाल ने उन्हें फिर से सबसे अहम पद पर लाकर अपना पूरा भरोसा जताया है। कहा जा रहा है कि अब बजट से जुड़े सभी बड़े फैसले और CMO का संचालन अरोड़ा के हाथ में रहेगा।

यहां देखें वीडियो-


शिखर अग्रवाल क्यों हटे CMO से?

शिखर अग्रवाल और पूर्व मुख्य सचिव सुधांश पंत के बीच लंबे समय से खटास की खबरें ब्यूरोक्रेसी में चर्चा का विषय थीं। कई उच्चस्तरीय बैठकों में दोनों के बीच तनातनी खुलकर सामने आई थी। सुधांश पंत को पहले ही केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया गया था। अब शिखर अग्रवाल को भी CMO से हटाकर ACS उद्योग, MSME और साथ ही RIICO व RAFCO का अध्यक्ष बना दिया गया है।

यह पद निश्चित रूप से महत्वपूर्ण है, लेकिन CMO की तुलना में इसे साइडलाइनिंग ही माना जा रहा है। सरकार ने साफ संदेश दे दिया है कि कोई भी अफसर चाहे कितना भी ताकतवर हो, CMO और CS के बीच विवाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रशासन में अन्य प्रमुख बदलाव

राजस्व एवं उपनिवेशन विभाग की कमान अब राजेश कुमार यादव को सौंपी गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग में भवानी सिंह डेथा नए ACS बनाए गए हैं। वहीं, बांसवाड़ा में PM मोदी की सभा में तकनीकी खराबी के बाद APO की गईं DoIT सचिव अर्चना सिंह को अब कार्मिक विभाग में सचिव बनाया गया है। वित्त विभाग में दो महिला अधिकारियों की महत्वपूर्ण एंट्री हुई है। डॉ. टीना सोनी (वित्त-व्यय) और अमिता शर्मा (संयुक्त सचिव, वित्त-व्यय) को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

कौन हुआ मजबूत, कौन कमजोर?

मजबूत

अखिल अरोड़ा: CMO और भूमि-जल, तीन सबसे अहम जिम्मेदारियां, फिलहाल सबसे ताकतवर IAS।
भवानी सिंह डेथा: महिला एवं बाल विकास जैसे संवेदनशील और बजट वाले विभाग की कमान।
राजेश कुमार यादव: राजस्व विभाग में बड़े सुधार की जिम्मेदारी।

कमजोर

शिखर अग्रवाल: CMO से हटकर उद्योग विभाग, प्रभाव में कमी।
सुधांश पंत (पूर्व CS): पहले ही केंद्र भेजे जा चुके हैं।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यह फेरबदल सिर्फ प्रशासनिक सुधार नहीं, बल्कि CM भजनलाल का अपने सबसे भरोसेमंद अफसरों को सबसे अहम जगह पर बैठाने का संदेश भी है। आने वाले दिनों में बजट सत्र और निवेश सम्मेलनों से पहले यह नया सेटअप सरकार की रफ्तार तय करेगा।

ये भी पढ़ें

Rajasthan: डूंगरी बांध विवाद के बीच मंत्री किरोड़ीलाल मीणा का बड़ा बयान, कहा- 76 गांव का दावा झूठा; बताया कितने गांव होंगे प्रभावित

Published on:
22 Nov 2025 02:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर