जयपुर

Exclusive : राजस्थान में भी सक्रिय हुई ‘कॉकरोच जनता पार्टी’, हर दिन जुड़ रहे हज़ारों Gen-Z फ़ॉलोअर्स

इस राष्ट्रीय डिजिटल ट्रेंड को सबसे ज्यादा ऑक्सीजन और रीच राजस्थान की धरती से मिल रही है। जैसे ही यह ट्रेंड इंस्टाग्राम और एक्स (X) पर एक्टिव हुआ, मरुधरा के युवाओं ने इसे हाथों-हाथ लपक लिया।

4 min read
May 21, 2026
Cockroach Janata Party Rajasthan - AI PIC

राजस्थान में इन दिनों एक ऐसी नई 'पार्टी' की चर्चा हर नुक्कड़, थड़ी और युवाओं के स्मार्टफोन स्क्रीन पर हो रही है, जिसने चुनाव लड़े बिना ही राज्य के बड़े-बड़े राजनीतिक सूरमाओं की नींद उड़ा दी है। इस पार्टी का नाम है 'कॉकरोच जनता पार्टी' (Cockroach Janta Party - CJP)। शुरुआत में महज एक डिजिटल विरोध के रूप में शुरू हुआ यह सोशल मीडिया हैंडल अब एक बड़े युवा आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। महज 4 दिनों के भीतर राष्ट्रीय स्तर पर इस आंदोलन ने 9.4 मिलियन (94 लाख) से ज्यादा फॉलोअर्स बटोर कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (Congress) जैसी स्थापित पार्टियों के सोशल मीडिया रीच को पीछे छोड़ दिया है। दिलचस्प बात ये है कि इस पार्टी को देश में नंबर-1 ट्रेंड बनाने के पीछे राजस्थान के युवाओं की भी बड़ी भूमिका है।

ये भी पढ़ें

Vaibhav Suryavanshi : ये क्या! जयपुर के खचाखच स्टेडियम में उतार दिया लोअर, स्टार क्रिकेटर की हरकत का Video Viral

CJP का 'राजस्थान कनेक्शन'

इस राष्ट्रीय डिजिटल ट्रेंड को सबसे ज्यादा ऑक्सीजन और रीच राजस्थान की धरती से मिल रही है। जैसे ही यह ट्रेंड इंस्टाग्राम और एक्स (X) पर एक्टिव हुआ, मरुधरा के युवाओं ने इसे हाथों-हाथ लपक लिया।

राजस्थान के युवाओं ने इस ट्रेंड को एक नया और स्थानीय एंगल दे दिया है:

क्षेत्रीय पेजों की बाढ़: इंस्टाग्राम पर 'CJP Rajasthan' (@cjp.rajasthan) नाम से रातों-रात दर्जनों पेजों की बाढ़ आ गई है। अकेले मुख्य 'Cockroach Janta Party | Rajasthan' के इंस्टाग्राम पेज पर महज कुछ घंटों के भीतर 21 हजार 800 से ज्यादा फॉलोअर्स और एक्स पर 22 हज़ार फॉलोअर्स जुड़ चुके हैं और यह आंकड़ा हर मिनट तेजी से बढ़ रहा है।

हालांकि एक्स पर इस पार्टी का अकाउंट साल 2023 का क्रिएट होना सामने आया है, यानी कि इस पेज के क्रियेटर ने अपने पुराने पेज का नाम बदलकर इस पार्टी के नाम से रखा है। फिलहाल ये सामने नहीं आया है कि सोशल मीडिया पर इस पार्टी के पेज चला कौन रहा है?

Insta Followers

राजस्थान के 'Gen Z' यानी कॉलेज जाने वाले और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं ने इस 'कॉकरोच' और 'परजीवी' शब्द के तंज को राज्य की सबसे बड़ी दुखती रग- 'पेपर लीक' (Paper Leak) और 'बेरोजगारी' के मुद्दे से जोड़ दिया है।

पेपर लीक के दर्द ने बनाया सोशल मीडिया ट्रेंड

कोचिंग हब जयपुर, बाड़मेर के ग्रामीण इलाकों और बीकानेर के पुस्तकालयों में बैठे युवाओं का कहना है कि जब वे सालों तक कमरे का किराया देकर तैयारी करते हैं और अंत में पेपर लीक हो जाता है, तब व्यवस्था उन्हें 'परजीवी' या 'कीड़ा-मकोड़ा' ही समझती है।

सिर्फ 'डिजिटल मीम' या नया टर्निंग पॉइंट?

जयपुर के राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भले ही इस पार्टी का कोई चुनाव चिन्ह न हो और न ही यह चुनाव आयोग में रजिस्टर्ड हो, लेकिन सोशल मीडिया पर इतनी बड़ी संख्या में युवाओं का एक नाम के नीचे आना स्थापित राजनीतिक दलों- बीजेपी और कांग्रेस के लिए एक बहुत बड़ा अलार्म (चेतावनी) है।

युवाओं की बेफिक्री: बाड़मेर के एक डिजिटल क्रिएटर ने कमेंट करते हुए लिखा, "अगर अपने हक के लिए रोजगार मांगना, पेपर लीक के खिलाफ बोलना कॉकरोच होना है, तो हाँ, हम सब राजस्थान के युवा कॉकरोच हैं। कम से कम कॉकरोच हर विपरीत परिस्थिति में जिंदा रहना और लड़ना तो जानता है।"

इस डिजिटल आंदोलन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें किसी भी प्रकार का हिंसक प्रदर्शन नहीं है, बल्कि युवा रचनात्मक मीम्स, रील्स और व्यंग्य (Satire) के जरिए अपनी बात रख रहे हैं, जिससे इसे रोकने में पुलिस और प्रशासन के कानून भी बेअसर साबित हो रहे हैं।

गांवों-ढाणियों तक पहुंची नाराजगी

बॉस्टन की एक यूनिवर्सिटी से शुरू हुई एक छात्र की नाराजगी आज राजस्थान के गांवों और ढाणियों तक पहुंच चुकी है। 'कॉकरोच जनता पार्टी' का यह राजस्थान चैप्टर यह साफ दिखाता है कि आज का युवा अपनी उपेक्षा से बेहद आहत है। जब तक युवाओं को रोजगार और पारदर्शी परीक्षाएं नहीं मिलेंगी, तब तक सोशल मीडिया के ये 'कॉकरोच' इसी तरह डिजिटल स्पेस में स्थापित राजनीति के दिग्गजों को चुनौती देते रहेंगे। देखना यह होगा कि इस अभूतपूर्व डिजिटल रीच का जमीन पर क्या असर होता है।

'हाँ, मैं ही हूँ वो कॉकरोच'

Cockroach Janta Party

इस पूरे दिलचस्प और अतरंगे डिजिटल आंदोलन की कहानी एक 30 वर्षीय भारतीय छात्र अभिजीत से शुरू होती है। अभिजीत ने हाल ही में अमेरिका की प्रतिष्ठित बॉस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस (PR) में मास्टर्स की डिग्री पूरी की है।

एक हफ्ते पहले तक बेरोजगार: अभिजीत ने एक इंटरव्यू में बताया, "मैं महज एक हफ्ते पहले तक बॉस्टन में नौकरी के लिए अलग-अलग कंपनियों में धड़ाधड़ आवेदन कर रहा था। मेरा राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था।"

बयान से भड़का गुस्सा: लेकिन इसी बीच भारत के चीफ जस्टिस का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर सोशल मीडिया पर सक्रिय और सवाल उठाने वाले युवा भारतीयों की तुलना 'कॉकरोच' और 'परजीवी' (Parasites) से कर दी।

3 दिन में पार्टी लॉन्च: इस उपमान से आहत होकर अभिजीत ने पीआर (PR) के अपने हुनर का इस्तेमाल किया और महज 3 दिन के भीतर 'कॉकरोच जनता पार्टी' का एक डिजिटल पेज लॉन्च कर दिया। देखते ही देखते कुछ ही घंटों में इंस्टाग्राम पर 9.3 लाख और फिर 4 दिन में यह आंकड़ा 94 लाख के पार पहुंच गया।

जब अभिजीत से पूछा गया कि इस पार्टी का चेहरा कौन है, तो उन्होंने बेबाकी से कहा, "हाँ, मैं ही वह कॉकरोच हूँ। चीफ जस्टिस असल में मेरे जैसे ही उन करोड़ों शिक्षित लेकिन संघर्ष कर रहे युवाओं की बात कर रहे थे जो अपने हक के लिए सोशल मीडिया पर आवाज उठाते हैं।"

ये भी पढ़ें

Petrol Pump Scam : राजस्थान के पंपों पर हो रही ‘पेट्रोल चोरी’, 20 ज़िलों में पकड़ा ‘कम तेल का खेल’, 103 नोजल सीज
Published on:
21 May 2026 09:42 am
Also Read
View All