जयपुर

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का राजस्थान को लेकर बड़ा ऐलान, बता दिया मिल रही हैं इतनी सीटें

राजस्थान में हार-जीत को लेकर मीडिया संस्थान पर एक्जिट पोल की बहार चल रही है। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजस्थान को लेकर बड़ा दावा किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jun 2024, 9:02 PM IST
Feature image

राजस्थान में लोकसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न हो चुके है। भाजपा ने प्रदेश की सभी 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे है। जबकि कांग्रेस ने 22 सीटों पर अपने तो तीन सीटों (नागौर, सीकर और बांसवाड़ा) पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को मौका दिया है। ऐसे में देखना होगा कि कौन राजस्थान में भाजपा पिछले दो बार की हैट्रिक लगायेगी या कांग्रेस अपना खोलने में कामयाब साबित होगी?

खरगे ने बताया राजस्थान का मिजाज

राजस्थान में हार-जीत को लेकर मीडिया संस्थान पर एक्जिट पोल की बहार चल रही है। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राजस्थान को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि देश में इंडिया गठबंधन 295+ सीटों पर जीतेगी। वहीं, खरगे ने राजस्थान में 7 सीटों पर इंडिया गठबंधन के जीतने का ऐलान किया है।

भाजपा 3-4 सीटों पर कमजोर

हालांकि इससे पहले भाजपा के दिग्गज भी राजस्थान में तीन-चार सीटों पर हार की संभावना जता चुके हैं। जिसका कारण उन्होंने टिकट वितरण में कमजोर चयन और जातीय समीकरण को मूल आधार माना।

Updated on:
1 Jun 2024, 9:02 PM IST
Published on: