जयपुर

परकोटा में 23 से 52 स्थानों पर पहुंचा कर्फ्यू

अब भी नहीं चेते और यही हालात रहे तो पूरे परकोटा में फिर से लग सकता है कर्फ्यू  
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Jun 2020, 5:39 PM IST
parkota.jpg

जयपुर. गुलाबी नगरी के परकोटा से 67 दिन बाद कर्फ्यू हटा लिया गया। पुलिस की सख्ती के चलते यहां कोरोना संक्रमित क्षेत्र 23 स्थानों पर सिमट कर रह गया था। लेकिन 1 जून से कर्फ्यू हटाने के बाद लोगों की लापरवाही के चलते परकोटा में संक्रमित क्षेत्र बढ़ता जा रहा है। इसके चलते पुलिस को चार दिन में 29 स्थानों पर और कर्फ्यू लगाना पड़ा। पुलिस वाहनों पर लाउडस्पीकर लगाकर लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक भी कर रही है। लेकिन लोग फिर भी नहीं संभल रहे। डीसीपी राजीव पचार ने बताया कि परकोटा में सोशल डिस्टेंसिंग बनाए, मास्क लगाने और सार्वजनिक स्थानों पर नहीं थूंकने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं। नहीं मानने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जा रही है।

प्रतिदिन कैसे बढ़ रहा परकोटा में कर्फ्यू क्षेत्र

31 मई : 23 स्थानों पर था कर्फ्यू

01 जून : 26 स्थानों पर पहुंचा कर्फ्यू

02 जून : 41 स्थानों पर पहुंचा कर्फ्यू क्षेत्र

03 जून : 45 स्थानों पर पहुंचा कर्फ्यू

Published on: