जयपुर

Rajasthan Anganwadi : राजस्थान में सरकारी स्कूलों में शिफ्ट होंगे जर्जर आंगनबाड़ी स्कूल भवन, दीया कुमारी का निर्देश

Rajasthan Anganwadi : राजस्थान में 11,320 आंगनबाड़ी केन्द्र अभी भी किराए के भवनों में चल रहे हैं। डिप्टी सीएम दीया कुमारी अफसरों को जर्जर भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी स्कूलों को सरकारी स्कूलों में शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं।

2 min read
डिप्टी सीएम दीया कुमारी। फाइल फोटो पत्रिका

Rajasthan Anganwadi : राजस्थान में जर्जर व किराए के भवनों में चल रहे आंगनबाड़ी केन्द्रों को पास के सरकारी स्कूलों में शिफ्ट किया जाएगा। इसके साथ ही उनकी शाला दर्पण पोर्टल पर मैपिंग की जाएगी। साथ ही ऐसे केन्द्रों को भी स्कूलों में शिफ्ट किया जाएगा, जो एक कमरे में चल रहे हो या मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं। शाला पूर्व शिक्षा की गतिविधियों को बढ़ावा देने और आंगनबाड़ी केन्द्रों में आने वाले बच्चों को बेहतर शिक्षा व सुविधाएं मिले, इसके लिए उन्हें पास के सरकारी स्कूलों में शिफ्ट करने की कवायद की जा रही है। इसे लेकर मंगलवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की बैठक में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने अधिकारियों को निर्देश भी दिए है।

दीया कुमारी ने कहा कि शिक्षा विभाग के साथ बेहतर समन्वय कर शाला पूर्व शिक्षा की गतिविधियों का सघनता से संचालन किया जाए। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएं जैसे विद्युत,पेय जल और क्रियाशील शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चत की जाए और इसके लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय किया जाए।

उन्होंने प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, आंगनबाड़ी केन्द्रों को नंदघर में विकसित किए जाने तथा अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस वित्तीय वर्ष में तय लक्ष्यों को समय पर पूरा किया जाए।

किराए के भवनों में 11 हजार से अधिक केन्द्र

प्रदेश में 11,320 केन्द्र अभी भी किराए के भवनों में चल रहे हैं। इनमें सबसे अधिक एक हजार से अधिक केन्द्र जयपुर जिले के शामिल हैं। इनमें कई केन्द्र एक-एक कमरे में चल रहे हैं, जहां पानी-बिजली व शौचालय तक की सुविधा नहीं है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण के निर्देश

समीक्षा बैठक में उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण को प्राथमिकता दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रशिक्षित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एक आंगनबाड़ी केन्द्र का संचालन ज्यादा बेहतर ढंग से कर सकती हैं।

उन्होंने कहा कि इससे आंगनबाड़ी केन्द्रों पर आने वाले बच्चों को बेहतर मिल सकती है। इसके साथ ही वहां आने वाली गर्भवती एवं धात्री महिलाओं, किशोरी बालिकाओं को भी बेहतर सेवाएं मिल सकती हैं।

बाकी 10 बजट घोषणाओं समय से पूरा करने क निर्देश

उपमुख्यमंत्री तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री दीया कुमारी इस वित्तीय वर्ष 2026-27 में महिला एवं बाल विभाग से सम्बन्धित 11 बजट घोषणाओं का समयबद्धता से क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। जिनमें से एक बजट घोषणा का क्रियान्यवयन हो गया है जबकि बाकी 10 बजट घोषणाओं को भी समय पर पूरा किए जाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। उन्होंने इसके साथ ही संकल्प पत्र पर भी चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें

Jaipur News : गैस सिलेंडर डिलीवरी की नई व्यवस्था लागू, ऑटो चालकों को राहत, अब 24 घंटे खुलेंगे LPG पंप

Published on:
08 Apr 2026 08:30 am
Also Read
View All