
जानें प्रोटोटाइपिंग
आ प जब यह तय कर लें कि आपके बिजनेस के लिए प्रोटोटाइप जरूरी है तो पहले यह जान लें कि प्रोटोटाइपिंग क्या है। दरअसल, प्रोटोटाइपिंग आपके प्रोडक्ट का फंक्शनल वर्जन होता है। इसमें प्रोडक्ट को मार्केट में लॉन्च करने से पहले परीक्षण किया जाता है। साथ ही प्रोटोटाइप का डिजाइन फीडबैक लेने एवं लोगों की सलाह के लिए भी किया जाता है। हर इंडस्ट्री पहले प्रोटोटाइप लाती है, फिर चाहे वे टेक गैजेट्स हों या फिर कोई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट। इससे प्रोडक्ट की डिमांड का पता चल जाता है।
तकनीकी जांच कर सकते हैं
मार्केट में किसी भी प्रोडक्ट की साख तभी बनती है, जब आपका प्रोडक्ट सभी मापदंडों पर खरा उतरे। इसलिए छोटे बिजनेस में इस बात का विशेषतौर पर ख्याल रखना जरूरी है। प्रोडक्ट का प्रोटोटाइप तैयार करके आप उसकी फंक्शनिंग, डिजाइनिंग आदि में आवश्यकतानुसार बदलाव कर सकते हैं। यह भी जांच लें कि आपका आइडिया ठीक तरह से काम कर रहा है या नहीं।
दृश्यातम प्रस्तुति का मौका
बहुत से नए आइडियाज और प्रोडक्ट की कल्पना करना तो आसान होता है लेकिन उसका प्रोटोटाइप तैयार करने में कई तरह की परेशानियां आती है। इसलिए जब आप कोई प्रोटोटाइप तैयार करते हैं तो आपको बहुत सी चीजों के बारे में पता चलता है। क्लाइंट और इंवेस्टर्स के सामने अपने प्रोडक्ट की प्रस्तुत दे सकते हैं। प्रोडक्ट का दृश्यातम रूप देकर उसकी सफलता का भी पता लगा सकते हैं।
जुड़ेंगे इंवेस्टर्स
छोटे बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी है कि आपके पास कोई न कोई इंवेस्टर हो, जो आपके आइडिया पर पैसा लगा सके। ऐसा तभी हो सकता है, जब आपके पास कोई यूनीक प्रोडक्ट हो और जिसकी आने वाले समय में मांग हो। इंवेस्टर्स को अपने बिजनेस की ओर आकर्षित करने के लिए प्रोटोटाइप महत्त्वपूर्ण होता है। देखा जाए तो आइडिया इतना अच्छा अप्रोच नहीं करता है, जितना कि चीज को यथार्थ में देखा जाए।
प्रोडक्ट के बारे में बताना आसान
प्रोडक्ट की खूबियों के बारे में तभी विस्तार से बताया जा सकता है, जब आपके पास उसका कोई भौतिक रूप उपस्थित हो। इसलिए मार्केटिंग एक्सपट्र्स, बिजनेस पार्टनर्स, इंजीनियर्स आदि के सामने प्रोडक्ट का विवरण देने के लिए प्रोटोटाइप तैयार करना बेहतर होता है। ऐसे बिजनेस हानि से भी बच सकते हैं। कई बार बिना सोचे-समझे बहुत अधिक प्रोडक्ट बनाने से बड़ी हानि हो सकती है।
प्रोटोटाइप से मिलेगा आइडिया
जब आप प्रोटोटाइप बनाएंगे तो इसका एक फायदा यह भी होगा कि उस दौरान आपके दिमाग में कई सारे आइडिया भी आएंगे। ऐसे में ज्यादा क्रिएटिव वर्क करेंगे। देखा जाए तो प्रोटोटाइपिंग के दौरान आप न केवल अपने प्रोडक्ट को यूनीक बनाने का प्रयास करेंगे, बल्कि बिजनेस को आगे बढ़ाने पर विचार करेंगे। हो सकता है कि आप अपने आइडिया से कुछ ओर बेहतर इजाजत कर दें।